Bihar CM Special- Historic inauguration of Chief Minister in Gaya : गया में मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक उद्घाटन

निर्माणाधीन स्टेट गेस्ट हाउस का कार्य इसी साल पूरा करने का दिया निर्देश

 250 व्यक्तियों के क्षमता वाले पुलिस बैरक का हुआ उद्घाटन

मंदिर परिसर में लगे जातक पैनल का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण

कुल 38 नए जातक पैनल जो भगवान बुद्ध के कहानियों पर है आधारित

बोधगया में मुख्यमंत्री का लोकार्पण ही लोकार्पण

महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र सबसे बेहतर बना है, कोई भी आकर मीटिंग कर सकता : मुख्यमंत्री


GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 
Advertisement
153 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित
महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का किया लोकार्पण 

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 153 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया।

Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण 

GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का किया लोकार्पण 

समारोह में पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। बौद्ध भिक्षुओं ने लोकार्पण समारोह में प्रार्थना प्रस्तुत की। 

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया का उद्घाटन करने का मुझे अवसर मिला है, इसके लिये मुझे बेहद ख़ुशी है। इसका शिलान्यास 13 अक्टूबर 2018 को किया था। 

GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: 
महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का किया लोकार्पण 

बोधगया काफी महत्वपूर्ण स्थल है। सभी जगहों से बिहार में जितने पर्यटक आते हैं, उनमें से सबसे अधिक संख्या गया और बोधगया का भ्रमण करने वाले पर्यटकों की होती है। विदेशो और देश के अन्य राज्यों से फ्लाइट के माध्यम से जो पर्यटक बिहार के महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने आते हैं। जिनकी आस्था भगवान बुद्ध के प्रति है, वे भ्रमण कर जल्द ही चले जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के ठीक बगल में सौ कमरे का विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कराया जा रहा है ताकि बाहर से आने  वाले पर्यटक पूरी सहूलियत के साथ यहां ठहर सकें। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र काफी अच्छे ढंग से बना है। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र सबसे बेहतर बना है। कोई भी आकर मीटिंग कर सकता है।

Pls Watch The CM Special Report, Link Here : Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the Mahabodhi Cultural Center

GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री नीतीश ने किया लोकार्पण 

इसके उपरांत महाबोधि मंदिर के परिसर में 250 सुरक्षाकर्मियों के रहने के लिए पुलिस बैरक का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा 611 लाख रुपए की लागत से दो वर्ष में  निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। पुलिस बैरक निर्माण होने से महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में और मुस्तैदी से कार्य किया जाएगा।

GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री : किया लोकार्पण

महाबोधि मंदिर परिसर में पश्चिमी चहारदीवारी पर लगाए गए जातक कथा पैनल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया। जातक कथा का 38 पैनल में भगवान बुद्ध के उपदेशों को अंकित किया गया है। इसे रेड स्टोन से 98 लाख रुपये की लागत से 6 माह में पूर्ण किया गया है। जातक भगवान बुद्ध के पूर्व जन्मों की कहानी है, जब वे बोधिसत्व थे। 500 से अधिक जातक कहानी है। मंदिर के बाहरी परिसर में भी दीवारों पर 23 जातक पैनल पहले से लगे हैं।

GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री किया लोकार्पण

इसके उपरांत लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ वर्ष में पूर्ण होने वाले बीटीएमसी के नए भवन का शिलान्यास एवं कार्यों का जायजा लिया। बीटीएमसी के नए निर्माणाधीन भवन बुद्धिस्ट कल्चर को दर्शाता है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में प्रवेश के लिए लाल बलुआ पत्थर से निर्मित चार प्रवेश द्वारों का भी उद्घाटन किया।

GAYA- Chief Minister inaugurates Mahabodhi Cultural Center in BodhGaya : मुख्यमंत्री ने बोधगया में किया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण, CM Nitish Kumar, AnjNewsMedia
मुख्यमंत्री : लोकार्पण

इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा बीटीएमसी कार्यालय के समीप जीविका द्वारा लगाए गए नीरा काउंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए नीरा के उत्पादन एवं बिक्री पर जोर दिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!