Bihar Divas Par CM Ki Shubhakamana

मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश

गया : बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) के अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों को शुभकामना संदेश दिया गया है।

Advertisement

Bihar Sthapana Divas Par CM Ki Shubhakamana, anjnewsmedia online
 बिहार दिवस :
मुख्यमंत्री का संदेश को छात्रों

             बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश को छात्रों एवं जीविका दीदियों के पास पहुँचाने हेतु सभी ज़िले के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा मुद्रित कराया गया है। 

             

Bihar Sthapana Divas Par CM Ki Shubhakamana, anjnewsmedia online
बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश


इन संदेशों को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों तथा जीविका के पदाधिकारियों/कर्मियों के सहयोग से विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं जीविका दीदियों के पास पहुँचाया जा रहा है।

Bihar Sthapana Divas Par CM Ki Shubhakamana, anjnewsmedia online
गया ज़िला पदाधिकारी अभिषेक सिंह

             गया ज़िला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा ज़िला शिक्षा पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका तथा अन्य सम्बंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे ससमय इन संदेशो को ज़िले के सभी छात्र- छात्राओं एवं जीविका दीदियों के बीच पहुँचाने का कार्य करें। गया ज़िले में छात्रों एवं जीविका दीदियों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का मुद्रण ज़िला जन सम्पर्क कार्यालय, गया द्वारा कराया गया है।

Bihar Sthapana Divas Par CM Ki Shubhakamana, anjnewsmedia online
जीविका दीदियों

             मुख्यमंत्री का संदेश पत्र के माध्यम से छात्र छात्राओं एवं जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया है। संदेश पत्र पाकर छात्र छात्राओं एवं जीविका दीदियों के बीच उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण तैयार हुआ है। 

Bihar Sthapana Divas Par CM Ki Shubhakamana, anjnewsmedia online
मुख्यमंत्री के संदेश को छात्रों

               ज़िला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका ने बताया कि मुख्यमंत्री के संदेश को छात्रों एवं जीविका दीदियों के बीच तेजी से वितरण कराया जा रहा है।

Bihar Sthapana Divas Par CM Ki Shubhakamana, anjnewsmedia online
मुख्यमंत्री के संदेश








– Presentation : AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!