bihar me hariyali बिहार में हरियाली

वातावरण संतुलित, जीवन संतुलित

बिहार में हरियाली

गया : गौरवशाली bihar me hariyali है।  जो सुखदायी है। बिहार में हरियाली है, यही वजह है की सबों के जीवन में हरियाली समाहित है। bihar में bahar है, जिसमें जनजीवन हर्षित है।  हरियाली है तो समझो, वातावरण संतुलित, जीवन संतुलित। 

Advertisement

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media
हरियाली से ही पर्यावरण और जीवन 

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में जल-जीवन-हरियाली अभियान को प्रमुखता से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से गया जिला में  प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह के मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राज्य स्तर पर  जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम तथा इससे संबंधित परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Telecast) सभी जिले में किया जा रहा है।

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media
हरियाली पर डीएम अभिषेक सिंह का दिशा-निर्देश

 

ग्रामीण विकास विभाग,बिहार द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा कल 02/03/2021 को गया जिले के प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय जल-जीवन-हरियाली से संबंधित परिचर्चा का आयोजन करने का निदेश दिया गया है। कल की परिचर्चा का विषय होगा- वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकी का उपयोग।

जिला स्तरीय परिचर्चा का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में तथा प्रखंड स्तरीय परिचर्चा का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा मार्च 2021 से दिसंबर 2021 तक प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाली परिचर्चा के विषय एवं संबंधित विभाग का निर्धारण किया गया है।

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media

इस कार्यक्रम के अनुसार :- 

02/03/2021 को कृषि विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकी का उपयोग

06/04/2021 को जल संसाधन विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- अधिशेष(Surplus) नदी जल क्षेत्र से जल की कमी( Deficit) वाले क्षेत्रों में जल ले जाना

04/05/2021 को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- सार्वजनिक कुओं/चापाकलों के किनारे सोखता/रिचार्ज एवं अन्य संचयन संरचना का निर्माण

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media
मनभावन- मनलुभावन हरियाली 

 

01/06/2021 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- सार्वजनिक जल संचयन सरंचनाओं यथा- तालाबों/पोखरों/आहरों/पईनों को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराना

06/07/2021 को पंचायती राज विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- सार्वजनिक कुओं को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार 

03/08/2021 को शिक्षा विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- भवनों में छत-वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) की संरचना

07/09/2021 को लघु जल संसाधन विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा तालाबों/पोखरों/आहरों/पईनो का जीर्णोद्धार

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media
हरियाली की सुखदायी छाया 

 

05/10/2021 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- छोटी-छोटी नदियों/नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों के जल सुग्रहण क्षेत्रों में चेकडैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं का निर्माण”

02/11/2021 को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान

07/12/2021 को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से संबंधित परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा- नए जल स्रोतों का सृजन

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media
मनभावन वातावरण में मन खिल कर आनंद विभोर 

02/03/2021 को पूर्वाह्न 10 बजे से इस परिचर्चा में शामिल होने हेतु  नगर आयुक्त,नगर निगम/ वन प्रमंडल पदाधिकारी/सिविल सर्जन/जिला स्तरीय पदाधिकारी/अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी/कार्यपालक अभियंतागण/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी अंचल पदाधिकारी/सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा/सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,गया को परिचर्चा में शामिल होने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया है। साथ ही माननीय जन प्रतिनिधिगण, आम नागरिक, जीविका दीदी सहित शैक्षिक संस्थानों, अतिथिगण एवं  अन्य प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।

bihar me hariyali बिहार में हरियाली, anjnewsmedia, news online media, world news, online media
पर्यावरण स्वच्छ ! सुंदर ! सुखदायी 

उपर्युक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त जिला में अवस्थित शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक-शैक्षिक महत्व के प्रतिष्ठानों, समुदाय आधारित संगठनों आदि में जल-जीवन-हरियाली दिवस के उक्त आयोजन की रूपरेखा निर्धारित कर परिचर्चा, गोष्ठी, डिबेट, निबंध, लेखन, पेंटिंग, कार्यशाला, क्विज़ आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

– प्रस्तुति : अंज न्यूज़ मीडिया – Presentation : AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!