Bihar Police | {छेड़खानी पर पुलिसिया कार्रवाई}- Anj News Media

Bihar Police | {छेड़खानी पर पुलिसिया कार्रवाई}- Anj News Media

News Today : टनकुप्पा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बारा के नजदीक एक लड़की को टेम्पु से टेम्पो चालक एक लड़का के साथ ले जा रहा था। 

Advertisement

Bihar Police :  लड़की के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करने पर लड़की के शोर करने पर टेम्पु पर सवार व्यक्ति द्वारा लड़की को टेम्पु से धक्का देकर टेम्पु से दोनो भाग रहा है तथा टेम्पु पर सवार लड़की काफी गंभीर रूप से जख्मी है। 

Latest News : उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष, टनकुप्पा थाना के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को सूचना देते हुए निर्देशानुसार तत्क्षण कारवाई की गयी। थानाध्यक्ष, टनकुप्पा थाना के द्वारा तुरन्त घटना स्थल पर पहुॅचकर तुरंत घायल युवती को ईलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र, टनकुप्पा भेजा गया। पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से टेम्पु का पिछा करते हुए टेम्पु चालक को पकड़ लिया गया। 

पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर पिन्टु कुमार, पिता विजय चौधरी, सा0 बरतारा, थाना टनकुप्पा, जिला गया बताया गया। टनकुप्पा थाना के द्वारा पकड़ाये व्यक्ति  को हिरासत में लेकर इस कांड में संलिप्त अन्य व्यक्ति के संबंध में पूछ-ताछ की गयी है। 

FIR : घायल युवती को प्राथमिकी स्वाथ्य केन्द्र, टनकुप्पा से बेहतर ईलाज हेतु ए0एन0एम0सी0एच0, गया भेजा गया। जहॉ पर ईलाज के दौरान घायल युवती की मृत्यु हो गयी। इस संबंध में टनकुप्पा थाना कांड संख्या 112/23, दिनंाक 11.06.2023 धारा 354/302/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया है। 

इस कांड में संलिप्त अभिुयक्त पिन्टु कुमार, पिता विजय चौधरी, सा0 बरतारा, थाना टनकुप्पा, जिला गया को गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। 

SSP Gaya : वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार एसडीपीओ वजीरगंज द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया गया है तथा छापेमारी किया गया।

इस कांड शेष बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा अग्रतर प्रभावी अनुसंधान हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, गया के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए पुलिस निरीक्षक, मुफसिल अंचल, थानाध्यक्ष, टनकुप्पा थाना को शामिल किया गया है। 

जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा तथा प्रभावी अनुसंधान त्वरित गति से कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

BREAKING NEWS

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

इस क्रम में दिनांक 11.06.2023 कोः-

  • 01. डोभी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अंकित कुमार, पे0 चन्दन सिंह, सा0 बोधगया भागलपुर, 02. अखिलेश शर्मा, पे0 डब्लू सिंह, सा0-मोचारिन दोनों थाना बोधगया,  जिला गया को 0.180 ली0 विदेशी शराब एवं एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी थाना काण्ड संख्या /23, दि0. 11.06.23 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
  • 02. कोठी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बबन कुमार, पे0 कन्हाई यादव, सा0 तेतवार, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा झारखण्ड को 5.250 ली0 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोठी थाना काण्ड संख्या 64/23, दिनांक  11.06.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
  • 03. बॉकेबाजार थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 01. धीरज कुमार, पे0 सुभाष प्रसाद, सा0 तरवन, 02.विकाश कुमार, पे0 अनुज प्रसाद, सा0 कुंडिल 03. असमन चौधरी, पे0 राजकुमार चौधरी, सा0 सैफगंज टोला लाला बिगहा 04. रोहित कुमार, पे0 उदय कुमार, सा0 तरवन सभी थाना बॉकेबाजार, जिला गया को 1.3 ली0 विदेशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बॉकेबाजार थाना काण्ड संख्या 176/23, दिनांक  11.06.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
  • 04. अतरी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 01. मिलन कुमार, पे0- गुलाव सिंह, 02. आशिष यादव, पे0- महेन्द्र यादव, दोनों सा0 खरहरी, थाना मुफस्सिल जिला गया को  .30 ली0 देशी शराब एवं एक मोटरसाईकिल, के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे अतरी थाना काण्ड संख्या 274/23, दिनांक  11.06.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
  • 05. बेलागंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 2.650 ली0 विदेशी शराब एवं एक मोटरसाईकिल, बरामद किया गया। इस संबंध मे बेलागंज थाना काण्ड संख्या 368/23, दिनांक 11.06.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
  • 06. विष्णुपद थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 10 ली0 देशी शराब  बरामद किया गया। इस संबंध मे विष्णुपद थाना काण्ड संख्या 165/23, दिनांक 11.06.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई ! अपहरणकर्ता गिरफ्तार : 

दिनांक-09.06.2023 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी पुत्री  को गॉव के ही अशोक चौहन एवं उनके सहयोगियो द्वारा शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में बेलागंज थाना द्वारा कांड संख्या-363/23, दिनांक-09.06.2023, धारा-363/366(ए) भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में  थानाध्यक्ष बेलागंज थाना द्वारा कांड के अभियुक्त अशेाक चौहान, पिता-रामगुर, सा0-कुरीसराय, थाना-बेलागंज, जिला-गया केा गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता:-

1.अशेाक चौहान, पिता-रामगुर, सा0-कुरीसराय, थाना-बेलागंज, जिला-गया

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है 

इसी क्रम में दिनांक 11.06.2023 कोः-

  • 01. इमामगंज थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु इमामगंज थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर  बालु लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में इमामगंज थाना कांड सं0 154/23, दिनांक 11.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!