Bihar Politics News | {विपक्षी दलों की एकता की तैयारी}- Anj News Media

Bihar Politics News | {विपक्षी दलों की एकता की तैयारी}- Anj News Media

BiharPoliticsNews : सूबे बिहार के राजधानी पटना में 

Advertisement
विपक्षी दलों की एकता की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बैठक में कांग्रेसी राहुल गांधी एवं मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित अन्य दिग्गज नेतागण शिरकत करेंगे। जाहिर हो 23 जून 2023 को पटना में जबर्दस्त बैठक होगी। इस बैठक का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।  

PoliticalNewsToday : गया जिला कांग्रेस कमिटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, इंटक, सहित सभी प्रकोष्ठों के नेता कार्यकर्ता हजारों- जार की संख्या में 23 जून को सुबह 09 बजे कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता देश के सजग, साहसी, संघर्षशील जनप्रिय लोकप्रिय विपक्ष की आवाज राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के स्वागत एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय सदाकत आश्रम में उनके संबोधन को सुनने के लिए जाएंगे।

Bihar Politics News | {विपक्षी दलों की एकता की तैयारी}- Anj News Media

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, एन एस यू आई के रचित कुमार, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, इंटक के जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निराला, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मो कमर खान, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुशवाहा, कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के सुनैना रानी अंजनी आदि के इसके लिए संपूर्ण जिला में तैयारी शुरू कर दिए है।

प्रो मिठू ने कहा की 22 जून के शाम से ही बस, छोटी गाड़ियां, ट्रेन से पटना रवाना होना शुरू हो जायेंगे। इसके लिए गया रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता कैंप लगाकर बैनर, पोस्टर, तथा बैच लेकर रहेंगे जो पटना जाने वाले सभी लोगो को वितरित करेंगे।

विदित हो की कांग्रेस सहित देशभर के सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक में भाग लेने राहुल गांधी एवं मल्लिका अर्जुन खड़गे सुबह 9 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सीधे कांग्रेस पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे जहां बिहार के कोने, कोने से आए हजारों, हजार कांग्रेसी से रूबरू होते हुए उन्हें संबोधित करेंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह जी के दिशानिर्देशन में सूबे के सभी 38 जिला में इसकी भव्य तैयारी चल रही है।

नेताओं ने कहा की विपक्षी दलों के नेताओ को शुरुआती भाषण एवं कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे देंगे, तथा सबसे अंतिम में सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बातो को सुनने के बाद श्री राहुल गांधी अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने हेतु संघर्ष, आंदोलन, कार्यक्रम पर अपनी बातो को रखेंगे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!