BJP Breaking | {जनसंपर्क की शुरुआत} | Today News | Anj News Media

BJP Breaking | {जनसंपर्क की शुरुआत} | Today News | Anj News Media

Today News : PM Modi के 9 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत 20 से 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गया में हुई। 

Advertisement

BJP Breaking News : दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिक एवं कला संस्कृति के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त राजन सिजुआर के आवास जाकर 9 साल बेमिसाल प्रधानमंत्री को समर्थन के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल किया और प्रधानमंत्री के कार्यकाल की चर्चा करते हुए जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने कहा Modi सरकार वास्तव में सामाजिक न्याय कि दिशा में काम किया है। 

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास भाजपा का मंत्र है मोदी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है मजबूत है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है 220 करोड़ से अधिक कोविड19 के टिके की डोज मुफ्त में देशवासियों को दी गई। 

9300से अधिक जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं उपलब्ध है। 11.8 करोड़ घरों में पहुंचा नल से जल और 100% घरों में बिजली पहुचाई गई। 10.7 करोड़ परिवार को स्वास्थ्य बीमा कवरेज, 4.5 करोड़ लोगो को मुफ्त इलाज हुआ। 

आज देश में 15 एम्स, 225 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई 390 विश्वविद्यालय, 7 नए IIT (आईआईटी) और 7 नए IIM (आईआईएम) की स्थापना की गई। PM योजना के अंर्तगत 14500 स्कूलों का विकास किया जा रहा है। 

PM उज्जवला योजना के तहत 9 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिया गया। जहां 2014 से पहले मोबाइल फैक्ट्री मात्र 2 थी लेकिन आज भारत में 240 है। 

आज 97% मोबाइल भारत में बनता है। आज 37 किलोमीटर रोड का निर्माण किया जा रहा है। देश में 7.5 करोड़ लोगों के पास कार है।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपाई कमल लाल बारिक, टिंकू गोस्वामी,उपाध्यक्ष धनंजय धीरू, करुणानिधि, अनिल कुमार, गोपीनाथ प्रसाद, धीरज सिंह, नलिन सिन्हा, विजय प्रसाद बारी, नवीन कुमार वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!