BJP Gaya | {सुशासन के खिलाफ Gaya में BJP का धरना} | [Today News]- Anj News Media

Gaya में BJP का एक दिवसीय धरना 

BJP Gaya | {सुशासन के खिलाफ Gaya में BJP का धरना} | [Today News]- Anj News Media
गया में BJP ने दिया धरना

Gaya : आज BJP Gaya जिला द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। 

Advertisement

धरना गया के गांधी मैदान में आहूत हुआ। 

यह धरना जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। धरना का संचालन जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव ने किया।

धरना में शामिल होने के लिए बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नल-जल योजना और जल-जीवन-हरियाली के तहत पूरे बिहार में घर-घर जल पहुंचाना था लेकिन अभी भी आधी आबादी को पीने का शुद्ध और मीठा जल नही मिला है।

पूरे बिहार में पानी तो नहीं मिला। सिर्फ पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क का सत्यानाश कर दिया गया है। उन्होंने कहा गुजरात जैसे प्रदेश में मीठे जल का स्रोत नहीं है फिर भी वहां की जनता को मीठा जल पीने को मिल रहा है।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद में जल जीवन हरियाली के तहत तालाब का निरीक्षण करने गए तो वहां पानी से भरा तालाब निरीक्षण के कुछ ही दिनों के बाद तालाब सहित वृक्ष सुख गया।
  • बिहार के मुख्यमंत्री जबसे नापाक गठबंधन किए हैं। जहां- जहां जाते है। वहां जल श्रोत एवं वृक्ष सुख जाते है। गिरती विधि व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि जबतक BJP गठबंधन में सरकार था। अपराधियों को नकेल कसने के लिए योजना बनाकर अपराधियों पर अंकुश लगाया जाता था। 
  • आज पूरे बिहार में खुलम-खुल्ला शराब एवं बालू राजनैतिक संरक्षण में होम डिलीवरी किया जा रहा है। पीने वाले पकड़े जाते हैं परंतु शराब माफिया को पकड़ने में पुलिस विफल है। 
  • यही बिहार का लाइन ऑडर है। अपराधी खुले आम बैंक डकैती, हत्या, अपहरण, लूट, छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा है। वह आम बात हो गया है। जनता पूरे बिहार में अपराधियों से त्राहिमाम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर पूरा देश भ्रमण कर रहे हैं।

BJP जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह ने गया में जल संकट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया की जनता पानी के लिए दर-दर भटक रहा है। वहीं, गया का महापौर अपने चहेते पूर्व उपमहापौर को चुनाव जिताने के लिए वार्ड में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

BJP Gaya | {सुशासन के खिलाफ Gaya में BJP का धरना} | [Today News]- Anj News Media
अनवरत प्रस्तुति

गया की जनता वार्ड 26 से लड़ रहे चुनाव पूर्व उपमहापौर को स्थानीय जनता बुरी तरह सबक सिखाएंगे। वार्ड नंबर 26 की जनता से अपील करेंगे की जो व्यक्ति अपने वार्ड से चुनाव नहीं जीत सके। वह निगम में पहुंचने के लिए किसी भी तरह का हथकंडा अपना सकता है। 

वार्ड 26 की जनता से आग्रह है कि नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने में सहयोग दें। मेरी प्रार्थना है की स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को चुनाव जीता कर नगर निगम में भेजें। जो भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर सके। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि गया शहर सहित पूरे जिला में जहां- जहां भी जल संकट की समस्या है। 

वहां अपने स्तर से पीने का जल सुनिश्चित करने की व्यवस्था किया जाए। आज की धरना को जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार संघर्ष करता रहा है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि महागठबंधन सरकार, बिहार में गिरती विधि व्यवस्था पर चर्चा ना कर के सिर्फ PM मोदी के आलोचना में लगा है। वही उनका लक्ष्य बन गया है। इस तरह से नीतीश सरकार विकास कार्य से भटक गई है। जिसके वजह से बिहार का उत्थान बेपटरी हो गया है।

गया लोकसभा के संयोजक क्षितिज मोहन सिंह संबोधन करते हुए कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री के इशारे पर रामनवमी के जुलूस नहीं निकलने देना, उलटे रामभक्तों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजवा दिया गया। यही नीतीश सरकार का सुशासन है। इस धरना में कई भाजपाई शामिल हुए।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!