BJP News | {बालासोर रेल हादसा के पीड़ित की पोंछी आंसू} | (Latest News) | [Gaya News]- Anj News Media

बालासोर रेल हादसा के पीड़ित परिवार से मिला भाजपाई

BJP News | {बालासोर रेल हादसा के पीड़ित की पोंछी आंसू} | (Latest News) | [Gaya News]- Anj News Media

BJP News : ओड़िशा के बालासोर रेल दुर्घटना में गया जिला के डुमरिया निवासी उत्तम कुमार की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है। मृतक परिवार से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी गया जिला का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला। बोकहा पंचायत निवासी सिदेश्वर प्रसाद दांगी के दुसरे पुत्र उत्तम कुमार लगभग 2-3 वर्षों से बंगलौर में कार्य कर रहे थे।

Advertisement

इसी कर्म में दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। मृतक उत्तम कुमार की उम्र 26 वर्ष थी, एवं शादी शुदा के साथ साथ की छोटी बच्ची लगभग 1 वर्ष की है। परिवार के लोगों ने बताया बिहार सरकार के द्वारा पीड़ित परिवार को कोई सहायता छोड़ कोई मिलकर संवेदना देने तक नहीं आया लेकिन भाजपा परिवार आकर मेरे दुख की घड़ी में आकर हमारे परिवार के साथ है। 

पीड़ित परिवार के प्रति बिहार सरकार के द्वारा संवेदना नहीं प्रकट करने पर ऐतराज़ करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा की रेल दुर्घटना में मृतक परिवार को पार्थिव शरीर प्राप्त करते ही 10 लाख रूपये भारत सरकार के द्वारा दिया गया और बेहतर से बेहतर इलाज कराया जा रहा है, खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं रेल मंत्री सहित कई मंत्रियों ने संवेदना प्रकट करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित एवं घायल परिवारों से मिला।

बिहार सरकार के द्वारा बिहार में लगभग 34 लोगों की मृत्यु हुई है, लेकिन बिहार सरकार मुआवजा छोड़ संवेदना भी प्रकट करना जरुरी नहीं समझा। बिहार सरकार से मांग करते हैं की मृतक परिवार को 10 लाख रूपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। मृतक गरीब परिवार से आते हैं ऐसे में मृतक की पत्नी को बिहार सरकार सरकारी नौकरी दे क्यूंकि अधिकतर राज्यों ने रेल दुर्घटना में मारे गए परिवार को मुआवजा दिया गया है एवं राज्य सरकारों के द्वारा सरकारी नौकरी देने का भरोसा भी जताया गया है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्षी एकता करने में जुटे है।

आज के शिष्टमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र दास,जिला महामंत्री रंजन कुमार सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर,डुमरिया मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पाठक,इमामगंज पूर्वी अध्यक्ष संजय शर्मा,इमामगंज पश्चिमी अध्यक्ष प्रेमचंद,महामंत्री विजय सिंह इत्यादि उपस्थित थे। 

BREAKING NEWS 

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 09.06.2023 कोः-
01. अतरी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बिन्दु चौधरी, पे0 स्व0 गजाधर चौधरी, सा0 सेवतर, 02. रीता देवी, पे0 दिनेश चौधरी, सा0 गेहुनी दोनों थाना अतरी जिला गया को 18 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे अतरी थाना काण्ड संख्या 270/23, दिनांक 09.06.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
02. कोंच थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में झालो देवी, पे0 संजय चौधरी, सा0 ढ़िबरी, थाना कोंच जिला गया को 10 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोंच थाना काण्ड संख्या 260/23, दिनांक 09.06.23, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
03. डुमरिया, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में चन्दन कुमार, पे0 अर्जुन दास, सा0 गटहा, थाना डुमरिया जिला गया को 03 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डुमरिया, थाना काण्ड संख्या 58/23, दिनांक 09.06.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
04. आमस, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में सोनपरिया देवी, पे0 रामदिनेश पासवान, सा0 गमहरिया, थाना आमस जिला गया को 05 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस थाना काण्ड संख्या 202/23, दिनांक 09.06.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
05. बाराचट्टी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में शांति देवी, पे0 फुलचन्द्र रविदास, सा0 रकसी, थाना बाराचट्टी, जिला गया को 08 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बाराचट्टी थाना काण्ड संख्या 546/23, दिनांक 09.06.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
06. बाराचट्टी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में नवीन कुमार, पे0 सत्यनारायण झा, सा0 पंडरा बस्ती, थाना सुखदेव नगर, जिला रॉची (झारखण्ड) को 218.655 ली0 विदेशी शराब एवं एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बाराचट्टी थाना काण्ड संख्या 547/23, दिनांक 09.06.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
07. मगध विश्वविद्यालय, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 13 ली0 विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे मगध विश्वविद्यालय थाना काण्ड संख्या 193/23, दिनांक 09.06.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 09.06.2023 कोः-
01. अतरी थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  अतरी थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त सोनू कुमार, पे0 ब्रहमदेव मांझी, सा0 दौकल बिगहा पोखरपर, थाना अतरी, जिला गया को बालु लदा 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अतरी थाना कांड सं0 269/23 दिनांक 09.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. मोहनपुर थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  मोहनपुर थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त विक्की कुमार, पे0 श्यामसुन्दर यादव, सा0 जालही, थाना मोहनपुर, जिला गया को बालु लदा 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड सं0 /23 दिनांक 09.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
03. मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  मगध विश्वविद्यालय थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर बालु लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थाना कांड सं0 194/23 दिनांक 09.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
04. बेलागंज थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  बेलागंज थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर बालु लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड सं0 361/23 दिनांक 09.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
05. बुनियादगंज थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  बुनियादगंज थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध गिट्टी लदा 01 हाईवा बरामद किया गया है। इस संबंध में बुनियादगंज थाना कांड सं0 195/23 दिनांक 09.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गया शहर में यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशनुसार गया पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में  दिनांक 01.06.2023 से 08.06.2023 तक यातायात पुलिस उपाधीक्षक गया के नेतृत्व मे यातायात थाना गया तथा बोध गया के द्वारा यातायात नियमो का उलंघन करनेे वाले तथा यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई। 
इसी क्रम मे यातायात थाना गया द्वारा दिनांक 1 जून से 8 जून तक गया नगर यातायात थाना में
 256 बाइक से 186000रू0 
 22 ऑटो से 44500रू0
 10 कार से 5500रू0
 3 ट्रक से 4500रू0
   कुल  245000रू0
 के साथ ही 10 ऑटो को परिवहन विभाग जुर्माना के लिए भेजा गया।
इसी तरह बोधगया यातायात ट्रैफिक थाना द्वारा कर्मियों के सहयोग से विधि सम्मत करवाई करते हुए  
 45 मोटरसाइकिल से 22500रू0
 128 चारपहिया वाहन 106500रू0
 2 ऑटो से 1000रू0  
 1 बस से 5000रू0 
टोटल 135000रू0 जुर्माना किया गया।
इसके अतिरिक्त सुचारू रूप से यातायात संचालन के लिये विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं:
01.खिजरसराय मोड़ और मानपुर मोड़ ट्रॉली और रस्सी लगाकर एक लाईन मे ऑटो लगाने का आदेश दिया गया है।
02. दिनांक 09.06.23 को साइबर थाना, गया के उद्घाटन के दौरान रामपुर मोड़ के पास यातायात की समस्या को लेकर एक स्थानीय सेवानिवृत व्यक्ति द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक,गया को अवगत कराया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात के द्वारा स्थल निरीक्षण करते हुए रामपुर मोड़ पर
ट्रॉली और रस्सी लगाकर यातायात को सुचारू रूप से संचालन की व्यवस्था की गयी तथा सभी आम जन-मानस से अनुरोध किया गया की गया शहर की यातायात को सुचारू रूप से संचालन मे सहयोग करे।
03. गया शहर मे मुख्य मार्ग मे बुडको कंपनी द्वारा जहॉ-तहॉ गढ्ढा खोदा गया था, जिसके निदान के लिये बुडको कंपनी के निदेशक को पत्राचार किया गया है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!