विरासत ! विकास से वंचित
दम तोड़ते धरोहर को संवारने की अधूरी पहल
Top News Today : गया की Heritage दम तोड़ चुका है। वैसे में शुरू हुई ! अधूरी पहल को पूरी करने की तमन्ना। जो शायद! फिर खोखला ही साबित होगा। वास्तव में, नर्क सा बन गया है Gaya का धरोहर।
बिहार विरासत विकास समिति, पटना के सभापति सह Gaya Nagar MLA
प्रेम कुमार की अध्यक्षता में गया सर्किट हाउस में जिले के पदाधिकारियों के साथ विरासत विकास समिति के मुद्दे पर समीक्षा हुई।
विकास से वंचित :
पर्यटन निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि बेलागंज में कोटेश्वरधाम मंदिर में पर्यटक के सुविधा का विकास हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है।
चारदीवारी, सेल्टर हॉल, जनसुविधा एवं स्थल का विकास करवाया जा रहा है। यहां 8 कमरा सहित 1 बड़ा हॉल,टॉयलेट ब्लॉक, बाहरी द्वार एवं गेट, चारो ओर बाउंडरी वाल करवाया जा रहा है। सभापति बिहार विरासत विकास समिति ने निर्देश दिया कि अगले 1 माह के अंदर सभी कार्यो को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
ना जानूं ! कब दिन फिरेगा :
सभापति ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में बनाए गए कॉरिडोर के तर्ज पर विष्णुपद धाम और बोधगया को भी कॉरिडोर के रूप में विकसित करें ताकि और अधिक बड़े पैमाने पर पर्यटक पहुंचे और उन्हें अच्छे सुविधा मिले।
प्रेतशिला में पर्यटकों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा रोपवे का निर्माण करवाया जा रहा है। यह कार्य 2024 के अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एक बार में 16 लोग एक साथ रोपवे का प्रयोग करेंगे। रोपवे के माध्यम एक छोर से दूसरे छोर जाने में 3 सेकंड प्रति मीटर का समय लगेगा।
विरासत के साथ छलावा :
इसके साथ दो अन्य रोपवे जो डुंगेश्वरी एवं ब्रह्मयोनि में बनवाया जा रहा है। रोपवे निर्माण का कार्य अगले माह से शुरू होगा जो वर्ष 2024 के जून तक पूर्ण हो जाएगा।
![Top News Today | {Gaya का उपेक्षित विरासत ! नर्क सा} | [Heritage News]- Anj News Media Top News Today | {Gaya का उपेक्षित विरासत ! नर्क सा} | [Heritage News]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiVgH1BkEVcQsPcuYHvrp9AfobrIQFfVYCAVlDv4UrZCgoKfONiiF67nuHef0T5qKiGwr-eLgrgoDb1w_l20_IK7W9Defb5C--XD6ES6DUIgO3ybgv5Fn74ouCGzssiQ88hYrp8YNQitaTIyGSuNKB6HvEUAoOriRlPZ2RGlry-cP2LTLeq1KoqNYn2/w320-h144/v-2-%20webp.webp)
![Top News Today | {Gaya का उपेक्षित विरासत ! नर्क सा} | [Heritage News]- Anj News Media Top News Today | {Gaya का उपेक्षित विरासत ! नर्क सा} | [Heritage News]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg_i0-zI2wsSlNa4TCtNGI4THnwwby_5wqP_3MbZZfJcY3sfikNBshfFiG-2O31tTZVT07MqvAN41lzRI3aA1MQqh2nCdOafF19FK1kaZcEG_p2g5kadnyPthlvolKjK0W3VJmX4uTJpfpkg7MI6TpLUmaB9mGVLCRqDptQw6uY0qaftgxOGLh5GJL-/w320-h144/v-1-%20webp.webp)
![Congress News | {Modi को उखाड़ फेंकने की तैयारी} | [Latest Special]- Anj News Media Congress News | {Modi को उखाड़ फेंकने की तैयारी} | [Latest Special]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjECs34N44dNPP-wBW_wPNPcvdqdyhqu_9iTe9jp6sfzJ2z7fuZx2F_dx45nDHfDtLRIi249kR0xFBrBvXFlKIPPtgwRCV9iDlGl3miGAqzRFAnoAx8T83GTrJvRyLZ8wCbahuPl533s-VdAQUxFlgXBxe94InfjK08N6FE6W9u7gPxzep0E5usogIG/w320-h180/cong-1-%20webp.webp)
![Hajj Yatra | {हज ! शानदार वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा} | [Latest Special]- Anj News Media Hajj Yatra | {हज ! शानदार वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा} | [Latest Special]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjmJdc1DOQuNMgoOAzRH5BB0xg-jVcweVM13ipfTRT2z1l6AHeAfZAnl4KDTWkjIPfBeqroLBIKEAytHPapJInZ2qLiSq2QvLwI1yTDhc9RotZjTwkiHpk64YQfrpHP3HIu2i8GIv69Lu_5aop11JIOk3dSZ7dkz0D_r8mgF82st2U1bzfi-fvFYbY8/w320-h240/Hajj%20Y-1-%20webp.webp)
