Breaking News | {गांव- गांव पहुँच रहा Modi की चुनावी हवा}

Breaking News | {गांव- गांव पहुँच रहा Modi की हवा}

गया, 02 जुलाई (अंज न्यूज़ मीडिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में चंदौती प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर लाभार्थी से जाकर संवाद किया। 

Advertisement

संवाद के क्रम में डॉ प्रमोद चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से मोदी द्वारा नौ साल में किया गया कार्य की जानकारी हासिल किया। ग्रामीणों ने हमलोग को 5 किलो मुफ्त अनाज, निशुल्क गैस कनेक्शन, आवास, शौचालय, 5 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज एवं 6 हज़ार रूपए किसान निधि द्वारा मिल रहा है। 

खाता खुलवाया गया, कोरोना काल में मोदी द्वारा भेजे गए रूपए भी मिले। मुफ्त में वैक्सीन भी मिला। इस अवसर पर प्रमोद चंद्रवंशी ने संवाद क्रम में बताया मोदी हैं तो सभी योजना सीधा लाभार्थियों को मिल रहा है, कोई बिचौलिया काम नहीं कर रहा है, सीधा लाभार्थियों के खातों में पैसे जा रहे हैं। 

मोदी को इसी काम के चलते, विरोधी दल के नेताओं द्वारा, अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिका के लोगों द्वारा मोदी मोदी का नारा लग रहा था, और यहाँ विपक्षी नेताओं द्वारा मोदी हटाओ- मोदी हटाओ का नारा लग रहा था। 

इन विपक्षी दल के लोग कानूनी शिकंजा में फसे हुए हैं। मोदी के रहते हुए, कानूनी शिकंजा से मुक्त नहीं होंगे। इसी लिए सभी विरोधी एक होने का नाटक कर रहे हैं।

आप लोग विपक्षी नेताओं के बहकावे में ना आएँ। मोदी के समर्थन में 9090902024 में मिस कॉल करें। आज के संवाद  कार्यक्रम में, केंदुआ, केंदुई दलित बस्ती सहित कई गांव में जाकर संवाद किया।

Breaking News | {गांव- गांव पहुँच रहा Modi की चुनावी हवा}

PM Modi के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी अशोक सिंह ने खिजरसराय दक्षिणी मंडल के सिसवर, तेतारपुर, बाना, मई इत्यादि गाँवों में जनसंपर्क किया।

इस जनसंपर्क में लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नौ सालों के कार्य को जनता के सामने रखा गया। उज्जवला योजना, किसान सम्मान योजना, जनधन खाता, आवास योजना, अन्न योजना, स्वच्छता योजना, नल जल योजना आदि के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराया गया। 

जागरूकता- फोटो प्रदर्शनी: 

Breaking News | {गांव- गांव पहुँच रहा Modi की चुनावी हवा}

PIB पटना एवं गया द्वारा गया के गांधी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर  फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग फोटो प्रदर्शनी देखने और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर तीसरे दिन गया के आम जनों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। पतंजलि योग समिति, गया तथा युवा भारत, दक्षिण बिहार के राज्य प्रभारी योगाचार्य डॉक्टर चंद्रशेखर, पतंजलि योग समिति, गया की लाइफ मेंबर योग शिक्षिका दयामंती देवी, युवा भारत, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ गौरव और राज्य कार्यकारिणी युवा भारत के पूर्णकालिक सदस्य अरुण कुमार ने लोगों को योगाभ्यास कराया।

योगाचार्य डॉक्टर चंद्रशेखर ने योगाभ्यास के दौरान योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में लोगों को बताया और उसका अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग की अलग-अलग मुद्राओं से लोगों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है और साथ ही बीमारियों का निदान भी होता है। उन्होंने कहा कि भस्त्रिका प्राणायाम से व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि इस प्राणायाम से मोटापा कम होता है और रक्त की सफाई होती है। शरीर के सभी अंगों तक रक्त का संचार भली-भांति होता है। फेफड़े को बल मिलता है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, गया के प्रभारी बलंद इकबाल ने कहा कि आज गया जिले के चेरकी और खिजर सराय में विभाग द्वारा दो जागरूकता रथें चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से बीते नौ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में आम जनों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के साथ विभाग के सांस्कृतिक दल भी मौजूद हैं, जो गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!