BREAKING NEWS BTMC- Bodh Gaya Temple Managing Committee released the worship calendar for the year 2022-23 : बोधगया मंदिर प्रबंध समिति ने वर्ष 2022-23 का पूजा कैलेंडर किया जारी

आगामी अक्टूबर 2022 से शुरू होगी वार्षिक पूजा : दोरजी

पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी के कारण पूजा आयोजन रहा प्रभावित 

कठिन चिवरा दान से पूजा की 
Advertisement
होगी शुरुआत : चलिंदा 


BREAKING NEWS BTMC- Bodh Gaya Temple Managing Committee released the worship calendar for the year 2022-23 : बोधगया मंदिर प्रबंध समिति ने वर्ष 2022-23 का पूजा कैलेंडर किया जारी, AnjNewsMedia
विश्वदाय महाबोधि मंदिर !
पूजा की इंतजार 

गया : आगामी अक्टूबर 2022 से शुरू होने जा रहा वार्षिक पूजाओं का तिथिवार शेड्यूल Btmc कार्यालय के सचिव एन दोरजी एवं मुख्य पुजारी भिक्खु चलिंदा ने संयुक्त रूप से जारी किया।

विश्वदाय महाबोधि मंदिर पूजा- अर्चना के लिए है तैयार। बस, फिर श्रद्धालुओं के आगमन की आश। अब लौटेगा ! सुकून भरा अच्छे दिन।  जाहिर हो कठिन चिवरा दान से पूजा की शुरुआत होगी। सभी पूजाएँ मार्च 2023 तक चलेगी। जिसमें छोटे- बड़े पूजा समारोहों का आयोजन होगा।

BREAKING NEWS BTMC- Bodh Gaya Temple Managing Committee released the worship calendar for the year 2022-23 : बोधगया मंदिर प्रबंध समिति ने वर्ष 2022-23 का पूजा कैलेंडर किया जारी, AnjNewsMedia
विदेशी श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था प्रभावित 

ज्ञात हो पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी के कारण पूजा आयोजन प्रभावित रहा। यहाँ तक कि दिसम्बर 2021 में होनेवाले वार्षिक तिपिटिका चैंटिंग समारोह का शेड्यूल बदलकर इस वर्ष अप्रैल 2022 में सम्पन्न हुआ।

BREAKING NEWS BTMC- Bodh Gaya Temple Managing Committee released the worship calendar for the year 2022-23 : बोधगया मंदिर प्रबंध समिति ने वर्ष 2022-23 का पूजा कैलेंडर किया जारी, AnjNewsMedia
फिर जगी ! विदेशी श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद 

इस प्रकार अन्य पूजा समारोह भी जनवरी 2022 में एक माह तक कोरोना प्रभाव एवं मंदिर बंद होने की वजह से आयोजित नहीं हो पाया एवं विदेशी श्रद्धालुओं का आगमन प्रभावित हुआ। जाहिर हो इस वर्ष वियतनाम एवं थाइलैंड के कुछ श्रद्धालु विशेष विमान से बोधगया पहुंचे थे।

इस वर्ष उम्मीद जताई जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय फ़्लाइट का आवाजाही सामान्य होगी एवं सभी पूजाएँ पूर्व की भाँति आयोजित हो सकेगी।

BREAKING NEWS BTMC- Bodh Gaya Temple Managing Committee released the worship calendar for the year 2022-23 : बोधगया मंदिर प्रबंध समिति ने वर्ष 2022-23 का पूजा कैलेंडर किया जारी, AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया की प्रस्तुति

पूजा शेड्यूल में कुछ अन्य पूजाओं यथा काग्यू पंथ की पूजाओं की तिथि निर्धारित होने पर Btmc कार्यालय द्वारा update की जाएगी।

ज्ञात हो शेड्यूल details BTMC कार्यालय के वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जिसे आप अवलोकन कर सकते हैं। 


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!