कांग्रेस का भविष्य राहुल-प्रियंका
नेताओं ने कहा की rahul gandhi एवं priyanka gandhi किसानों कि समस्याएं, बेरोजगारी, महंगाई, घोटाला, निजीकरण, नोट बंदी, सीमा विवाद, आर्थिक मंदी, सभी मुद्दे पर देशवासियों के साथ कदम से कदम मिला कर लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में युवा नेता का दौर आने वाला है,जो समय की मांग है।
![]() |
राहुल- प्रियंका गाँधी पर शानदार- जानदार भरोसा |
नेताओं ने कहा कि congress party अपने 136 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में बहुत उतार , चड़ाव देखे हैं, देश की आजादी, आधुनिक निर्माण, चूहमुखी विकास, आखंडता, जन अधिकार, जनहित के लिए हमेशा तत्पर, समर्पित रही है, ना की सत्ता में बने रहने के लिए कभी संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी काम करने में विश्वास नहीं रखती है।
नेताओं ने कहा की आज congress के बनाए रास्ते पर मंजिले दौड़ रही है, congress आलाकमान एवं congress party के विचारधारा से अलग होने वालों की लंबी फेरहिस्त है, आज भी सत्ता में बैठे लोगो में 45% पहले कांग्रेस पार्टी में ही पले, बढ़े लोग है, देश के कई राज्यो में भी वैसे ही लोगो के नेतृत्व में सरकार चल रही है, परंतु कांग्रेस कभी अपने सिद्धांतों, विचारो से समझौता नहीं करता, नेता नहीं बल्कि देश एवं महान जनता को सर्वोपरि माना है।
नेताओं ने कहा की आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष soniya gandhi, rahul gandhi एवं priyanka gandhi सहित सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला, प्रखंड, पंचायत, एवम् बूथ स्तर तक के सभी नेता, कार्यकर्ता, समर्थक सदस्य चट्टान की तरह एकजुट है।
कांग्रेस पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसमें सभी नेता, कार्यकर्ता को पार्टी के अंदर अपनी जायज बातें करने की पूरी छूट है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत कुमार, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह,मो सरवर खान, मो अजहरुद्दीन, विनोद बनारसी, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, आदि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी, देश भर में साहसी, सजग, विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण भारत में किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला एवं आमजन की आवाज बन कर लगातार मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, जिसे सत्ता में बैठे लोगों से हताश देश की महान जनता देख और समझ रही है, जिन्हें कांग्रेस पार्टी, एवं राहुल, प्रियंका में अपना भविष्य नजर आ रहा है।
congress ka bhavishy rahul- priyanka
– प्रस्तुति : अंज न्यूज़ मीडिया – Presentation : AnjNewsMedia