Congress Ka Daawa कांग्रेस का दावा

सत्य को हरास किया जा सकता पराजित नहीं
Advertisement
 

कांग्रेस भारत में लोकतंत्र स्थापित कर बेहतर संविधान दिया : मिठू

गया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि देश की सबसे पुरानी Congress Party भारत को आजादी, लोकतंत्र, एवम् संविधान दिया तथा आज भी पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी देश के जनमानस के लिए सबसे सजग, साहसी एवम् सच्चे प्रहरी बन कर दिन, रात काम कर रहे है, जिनके साथ कदम से कदम मिला कर श्रीमती प्रियंका गांधी भी संघर्ष कर रही है, जिसे देश की 138 करोड़ जनता बखूबी देख एवम् समझ रही है।

Congress Ka Daawa कांग्रेस का दावा, anjnewsmedia online
दुख- सुख में साथ

प्रो मिठू ने कहा कि भारत के एकमात्र Rahul Gandhi नेता है, जो मोदी सरकार के साढ़े छह वर्षो के कार्यकाल में किए गए गलत कार्यों का मुस्तैदी से मुखर होकर विरोध कर रहे है। जिसके लिए प्रधानमंत्री सहित उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, भाजपा, आर एस एस के लोग दिन, रात, अरबों, अरब खर्च कर कांग्रेस, एवम् गांधी – नेहरू परिवार पर गलत आरोपों का ठीकरा फोड़ना, सभी प्रकार के कानूनी हथकंडा अपनाने में मशगूल है।

Congress Ka Daawa कांग्रेस का दावा, anjnewsmedia online
मगधप्रमंडल कांग्रेसप्रवक्ता
प्रो विजय कुमार मिठू

प्रो मिठू ने कहा राहुल गांधी Congress Partyमें हमेशा आंतरिक लोकतंत्र को बढ़ावा देने, सभी वरिष्ठ नेतागण को सम्मान देने, पार्टी के लिए चौबीस घंटे काम करने, मनरेगा मजदूरों के साथ काम करने, मछुआरों के साथ काम करने, गरीबों की झोपड़ी में समय बिताने, उनके साथ खाना खाने, बच्चे, महिलाएं,छात्र, युवा, किसान, मजदूरों के दुख, सुख में साथ देने वाले देश के इकलौते नेता है।

प्रो मिठू ने कहा मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, घोटाला आदि को उठाने वाले देश के सबसे मुखर नेता राहुल गांधी के बातो को दूसरे रूप में भाजपा सरकार, आरएसएस के लोग तोड़- मरोड़ कर पेश कर देश की महान जनता को गुमराह करने कि भरपूर कोशिश करते हैं, लेकिन सत्य को हरास किया जा सकता है, पराजित नहीं।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!