Congress Latest News Today | {Modi सरकार में India पर कर्ज बोझ}- Anj News Media

Modi सरकार प्रतिवर्ष 11लाख करोड़ दे रही सूद : Congress 

Congress Latest News Today | {Modi सरकार में India पर कर्ज बोझ}- Anj News Media

Congress Update News : CongressParty ने Modi सरकार के आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा की आज देश 155 लाख करोड़ के कर्ज के बोझ से दबा हुआ है।

Advertisement

जिसके एवज में प्रतिवर्ष केवल 11 लाख करोड़ रूपए सूद देने का काम भारत सरकार कर रही है। जिस राशि में कई बड़े- बड़े संस्थान सहित विकास कार्य हो सकते हैं।

India पर कर्ज का बोझ 155 लाख करोड़ : 

Congress News Update : नेताओं ने कहा की भारत का कर्ज और GDP का अनुपात 84 फीसदी से ज्यादा है। जबकि दूसरे विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का यह अनुपात 64 फीसदी है। CAG के रिपोर्ट के अनुशार 2019- 20 में ही ऋण स्थिरता नकारात्मक हो गई थी, तब कर्ज और GDP का अनुपात 52 फीसदी था। जो की अब 84 फीसदी के भयावह स्थिति पर पहुंच गई है।

Congress News : नेताओं ने कहा की मोदी सरकार देश की आर्थिक स्थिति को रसातल में पहुंचाने का काम किया, क्योंकि इसने केवल 09 वर्ष में 100 लाख करोड़ रुपया कर्ज लेने का काम किया।

Congress नेताओं ने कहा की भाजपा, आर एस एस के लोग तथा अंधभक्त मोदी सरकार के 09 वर्षो के कार्यकाल पूरे होने पर संपूर्ण देश में महाजनसंपर्क अभियान चला कर मोदी सरकार के उपलब्धियों का बखान कर रहे है।

Congress Gaya : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, एन एस यू आई के मो समद, कांग्रेस सेवादल के टिंकू गिरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, प्रद्युमन दुबे, बलिराम शर्मा, आदि ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी देश के 15 वें प्रधानमंत्री हैं। 

जिन्होंने अपने पहले के सभी 14 प्रधानमंत्रियों का कर्ज लेने के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए आजादी के बाद  67 साल में जहां 14 प्रधानमंत्रियों ने मिलकर  केवल 55 लाख करोड़ का कर्ज लिया। वहीं PM Modi ने 09 साल में इसे तिगुना कर के 155 लाख करोड़ पहुंचा दिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!