Corona Wave in Bihar

 प्रदेश में कोरोना की क़हर

बिहार :गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष की दूसरी फ़ेज़ के तहत जिलों में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में अब भी बेड के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। 

Advertisement

ऑक्सीजन की किल्लत में कोई कमी नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में NMCH, PMCH और AIIMS मिलाकर 24 मरीजों की हुई मौत हुई है। AIMS पटना में देर शाम तक 7 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले NMCH में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 13 मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक मरीज महिला थी, बाकी सब पुरुष थे। PMCH में भी 4 और मरीजों की मौत हो गई। सभी पटना जिले के ही रहने वाले थे। इनमें 3 महिलाएं थीं।

पटना AIIMS में 100 डॉक्टर समेत 384 कर्मचारी पॉजिटिव हो गए हैं। निदेशक डॉ PK सिंह ने बताया कि 15 दिनों में 384 डॉक्टर और कर्मचारी पॉजिटिव हुए हैं। उधर, सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें तिहाड़ जेल से दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल किया गया है। PU के रिटायर्ड प्रोफेसर शैलेश्वर सती प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई है। बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य शशि शेखर किशोर और हाईकोर्ट में डिप्टी रजिस्ट्रार मो. नसीमुल होदा का भी निधन हो गया है। भागलपुर दैनिक जागरण में लंबे समय से कार्यरत डिप्टी चीफ सब एडीटर राम प्रकाश गुप्ता की भी सांसें थम गईं। होटल चाणक्या के GM तपन कुमार सिन्हा की भी कोरोना से मौत हो गई है। उनका इलाज पटना के रूबन अस्पताल में चल रहा था। इधर, उर्दू के मशहूर अफसनानिगार (कथाकार) शौक़त हयात साहब भी नहीं रहे। दिल्ली में इलाज़रत थे। कोराेना के कारण उनका निधन हो गया।

होटल चाणक्या के GM तपन कुमार सिन्हा की फाइल फोटो।

होटल चाणक्या के GM तपन कुमार सिन्हा की फाइल फोटो।

पटना विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर शैलेश्वर सती प्रसाद नहीं रहें।

पटना विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर शैलेश्वर सती प्रसाद नहीं रहें।

स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक रहे डॉ. त्रिभुवन नारायण सिंह का पटना AIIMS में निधन हो गया। वे पांच दिनों से यहां भर्ती थे। उधर, गया में बुधवार को अब तक 4 की जान चली गई है। जबकि, सुपौल में 2 कोरोना संक्रमितों ने भी दम तोड़ दिया है।

इसी कड़ी कड़ी में लखीसराय में रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार की कोरोना से मौत हो गई है। पटना के रूबन अस्पताल में उनकी सांसें थम गई। सुपौल जिले की स्थिति बुधवार को फिर 30 साल के युवक समेत 2 की मौत हो गई है। 15 दिनों के भीतर आधार शहर कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो गया है। पटना सिटी के वार्ड नंबर 66 स्थित लंगुर गली में कोरोना पॉजेटिव मरीज मिलने के बाद घर को सैनिटाइज कराया गया है।

कोरोना का हाहाकार मचा है

NMCH में पिछले 24 घंटे में जिन 13 मरीजों की मौत हुई, उनमें 5 पटना के ही रहने वाले थे। उनकी उम्र 32, 65, 87 और 54 वर्ष थी। इनके अलावा वैशाली जिले के भी 3 संक्रमितों की जान गई। सारण जिले के 2 और नवादा, गोपालगंज तथा मुंगेर जिले के भी एक-एक मरीज की मौत हुई।

मंगलवार को प्रदेश में 51 लोगों की मौत हो गई। 10455 लोग एक ही दिन संक्रमित हो गए हैं। पटना में भी रिकॉर्डतोड़ मामले बढ़े हैं। सिर्फ पटना में मंगलवार को 11 लोगों की मौत हुई और संक्रमण का आंकड़ा 2186 पहुंच गया। गया में भी संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यहां 1081 लोगों की जाँच पॉजेटिव आई है। सारण में भी 530 नए मामले आए हैं। यह आंकड़ा जांच के साथ बढ़ा है, सोमवार को प्रदेश में मात्र 7487 लोगों को पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को जब जांच 106156 हुई तो संक्रमण का आंकड़ा 10455 तक पहुंच गया। सूबे में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 56354 है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!