Coronavirus Ka New Guideline

 गया ज़िले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को जिला प्रशासन, गया द्वारा अपने घर पर ही मनाने का अनुरोध जिलावासियों से किया गया 

Contents hide
1 गया ज़िले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को जिला प्रशासन, गया द्वारा अपने घर पर ही मनाने का अनुरोध जिलावासियों से किया गया

                विशेष सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा अप्रैल माह के अंत तक किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार के आयोजन पर रोक लगाई गई है। छठ पर्व के अवसर पर लोग काफी संख्या में छठ घाट पर एकत्रित होकर पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी स्थिति में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चैती छठ पर्व को यथा संभव अपने अपने घरों में ही मनाने हेतु विभिन्न माध्यमों से आग्रह तथा प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisement

जिला पदाधिकारी, Coronavirus Ka New Guideline, anjnewsmedia
जिला पदाधिकारी

 

                उल्लेखनीय है कि गया ज़िला अंतर्गत सूर्यकुंड, केंदुई घाट एवं अन्य स्थलों पर छठ पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है। ज़िला पदाधिकारी, गया द्वारा समीपवर्ती ज़िले (झारखंड सहित) के जिला पदाधिकारी/उपायुक्त से भी अनुरोध किया गया है कि कोविड 19 के संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए ऐसी छठ व्रती जो अन्य जिलों (झारखंड राज्य सहित) से इस ज़िले में छठ पर्व मनाने आते हैं, उन्हें भी अपने घर पर ही छठ पर्व मनाने हेतु प्रेरित किये जाने की आवश्यकता है। 

                ज़िला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को घर पर ही छठ पर्व करने हेतु पूजा आयोजन समिति एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुनिश्चित किया जा रहा है। सम्पूर्ण ज़िला में कही भी छठ के दौरान भोज/प्रसाद वितरण/सांस्कृतिक कार्यक्रम/मेला इत्यादि का आयोजन नहीं किया जाएगा। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को निदेश दिया गया है कि वे अपने स्तर से छठ व्रतियों, पूजा समितियों से अनुरोध करे कि वे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने घर पर ही छठ पर्व मनावे। 

                ज़िला प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि छठ व्रती अपने घर पर ही सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में छठ पर्व का आयोजन करे। साथ ही मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन अवश्य किया जाए ताकि कोविड 19 का संक्रमण और अधिक फैलने से रोका जा सके।  

                ज़िला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में चैती छठ पर्व को मनाने हेतु लोगों को प्रेरित करें। साथ ही माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को छठ पर्व यथासंभव घर पर ही करने संबंधी सूचना से लोगों को अवगत करावे।


अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया में कोविड 19 मरीजों के समुचित प्रबंधन एवं चिकित्सीय व्यवस्था के बेहतर संचालन हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए पलिवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

                प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक श्री राकेश कुमार, शिक्षक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना, श्री अरविंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय, केंदुई, श्री आकाश आनंद, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया तथा श्री मुकेश आनंद, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

                अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे की पाली में श्री चंदन कुमार, शिक्षक, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया, श्री मनीष कुमार, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया, श्री रवि सिन्हा, +2 उच्च विद्यालय, चाकंद तथा श्री नवलेश कुमार, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया की प्रतिनियुक्ति की गई है।

                इसी प्रकार रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक श्री राजेश कुमार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना तथा श्री शैलेश कुमार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

                 गया ज़िले में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संक्रमित मरीज़ों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गया संग्रहालय, गया के सम्पूर्ण भवन परिसर को आइसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर के रूप में चिन्हित किया गया ताकि कोविड 19 से संक्रमित व्यक्तियों की चिकित्सा गया संग्रहालय, गया में की जा सके। मरीज़ों की समुचित देख रेख एवं अनुश्रवण हेतु 3 पाली में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो इस प्रकार है – 

                 ● प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक के लिए श्री सुधीर प्रसाद सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगर (9006263348) की प्रतिनियुक्ति कि गयी है। 

                 ● द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे रात्रि 10 बजे के लिए श्री राजदेव प्रसाद, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी (9934397115)

                 ● तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के लिए श्री सतीश कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी (9102938117) की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

                 इन्हें निदेश दिया गया है कि वे गया संग्रहालय, गया में ससमय उपस्थित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। 

                 ज़िला पदाधिकारी द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, गया द्वारा नगर प्रखंड नतर्गत मोर्चा गली, विष्णुपद, गया तथा सिंचाई कॉलोनी, सिंचाई विभाग, कटारी हिल, गया में बनाये गए कन्टेनमेंट जोन में 03 पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त स्थल पर दंडाधिकारी के वरीय प्रभारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगर, गया कि प्रतिनियुक्ति की गई है।

                 ज़िला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि कोविड 19 के संक्रमण को रोकने एवं उसकी कड़ी को तोड़ने हेतु जिन क्षेत्रों में 03 से अधिक कोविड पॉजिटिव मामलें पाए जाते हैं, उसे कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही 03 से कम कोविड पॉजिटिव के मामलें में माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाते हुए बैरिकेडिंग/सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निदेश दिया गया है कि वे उक्त क्षेत्र में कोरोना वायरस की संक्रमण को रोकने एवं उसके बचाव हेतु नियमित निरीक्षण/पर्यवेक्षण करेंगे।


कोरोना काल मे लोगों को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने तथा आपातकाल में लोगों को अच्छी ईलाज हेतु अस्पताल में ले जाना आवश्यक है। लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में कुछ निर्धारित पैरामीटर हैं, जिनके आलोक में सम्बंधित व्यक्ति को बेहतर ईलाज हेतु त्वरित रूप से अस्पताल में भर्ती कराना अनिवार्य है। 

                सिविल सर्जन, गया डॉ के०के० राय द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर त्वरित गति से अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक है। 

                ● ऑक्सीजन सैचुरेसन 92 से कम हो रहा हो, साँस फूल रहा हो तो रोगी को तुरंत अस्पताल ले जाना आवश्यक है। 

                ● खासी रुक नहीं रह हो, दम फूल रहा हो तथा एसपीओ2 लेवल 92 से कम हो रहा हो, ऐसी स्थिति में मरीज़ को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। 

                ● दवा लेने के बाद भी बुखार में कमी नहीं हो तो व्यक्ति को अच्छी इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक/श्रेष्यकर होगा।

Presentation – AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!