Crime File | {वजीरगंज में हत्या ! जाँच में जुटी पुलिस} | (Wazirganj Gaya Crime) | [Latest Murder Case]- Anj News Media

Crime File | {वजीरगंज में हत्या ! जाँच में जुटी पुलिस} | (Wazirganj Gaya Crime) | [Latest Murder Case]- Anj News Media

Gaya Police News : सूबे बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। उसे गोलियों से छलनी कर दिया। यह घटना वजीरगंज थाने के तरवां इलाके में घाटी। घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली से भून दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। 

Advertisement

Wazirganj Crime Case : इस घटना में मायापुर ग्राम निवासी उपेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। हत्या की तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। फिलवक्त, वजीरगंज पुलिस सुराग जुटाने में जुटी हुई है। 

Murder Case : घटना बीती रात की है। देर रात करीब नौ बजे के बाद तरवां बाजार से वह अपना घर मायापुर जा रहा था। रोज की तरह वह बाइक से अपना घर जा रहा था। 

बीच रास्ते में अपराधियों ने उसे रोक कर भालुआही ग्राम के नजदीक ठनठनिया मोड़ के पास उसे गोली से भून दिया। जिस स्थान पर उसकी मर्डर हुई। वह स्थान बिल्कुल सुनसान था। 

जाहिर हो अपराधियों ने पहले उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। जब वह गिर गया तो उससे गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी हुई है पुलिस। किस विवाद में उसकी Murder हुई, Police तहकीकात कर रही है।

उस अधेड़ व्यक्ति की हत्या से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। क्योंकि वह इलाके के चर्चित व्यक्ति था। 

इलाके में चर्चा ऐसी है कि उसे पुलिस से ज्यादा लगाव था। पुलिस से मिलकर, Police Case को रफादफा करना उसका मुख्य पेश था। इसी धंधे के लिए वह जाना जाता था।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!