DM ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा” पर जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
- महिलाओं में अलख जगा रहीं हैं स्कूटी वाली दीदी
- महिला बुलंद ! समझो समाज बुलंद
- दीदी की स्कूटी रैली से महिलाओं में जागी आत्मबल
गया : अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा (25 नवम्बर से 10 दिसम्बर) के दौरान गया जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए आमजनों में जागरूकता के उद्देश्य से महिलाओं द्वारा जागरूकता स्कूटी रैली निकली गई।
![]() |
जागरूकता स्कूटी रैली को DM त्यागराजन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना |
इस स्कूटी रैली का शुभारंभ DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने हरी झंडी दिखाकर की। जाहिर हो रैली में महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता हेतु पाँच रथ को रवाना किया गया है।
DM के हरी झंडी के उपरांत समाहरणालय से निकलकर गया शहरी क्षेत्र में स्कूटी रैली दिन भर भ्रमणशील रहकर लोगों में जागरूकता का अलख जगाया। जिसे लोगों ने काफी सराहा।
उक्त अवसर पर DM त्यागराजन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम के निदेश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत पूरे जिले में कई कार्यक्रम कराये जा रहे हैं।
इससे संबंधित गतिविधियाँ कराये जा रहे है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि महिलाएं एवं लड़कियाँ सुरक्षित रहें। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार तत्पर हैं और प्रयासरत है।
विदित हो कि जिला में दिनांक 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। DM त्यागराजन द्वारा इस हेतु सभी संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया है।
इसके आलोक में लगातार विभिन्न गतिविधियाँ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा लगातार इस विषय पर कार्य किये जाने तथा दोषियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी चिहिन्त कर किये जाने की जानकारी दी गई।
घरेलू हिंसा तथा अन्य लैंगिक हिंसा के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।
DM त्यागराजन ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और अन्य कुरीतियों से संबंधित विभिन्न कानून बनाई गई है। जिसका पूर्ण लाभ उन्हें मिले। इस हेतु जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। जो समाज के लिए बेहद जरुरी है।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक एन०एन०एम०, महिला पर्यवेक्षिका, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम, गया वन स्टॉप की केन्द्र प्रशासिका, परामर्शी उपस्थित थे।
– AnjNewsMedia Presentation