DM reviewed the drinking water supply of Manpur and Wazirganj blocks : डीएम ने मानपुर व वजीरगंज प्रखंडों की पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की

मानपुर- वजीरगंज प्रखंड का पेयजलापूर्ति समीक्षा

DM reviewed the drinking water supply of Manpur and Wazirganj blocks : डीएम ने मानपुर व वजीरगंज प्रखंडों की पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की, AnjNewsMedia
समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम त्यागराजन

ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा मानपुर प्रखंड कार्यालय में मानपुर एवं वजीरगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड के मुखिया, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंताओं, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के साथ पेयजल समस्या यथा नल जल योजना एवं चापाकल द्वारा पेयजल आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक की गई।
DM reviewed the drinking water supply of Manpur and Wazirganj blocks : डीएम ने मानपुर व वजीरगंज प्रखंडों की पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की, AnjNewsMedia
समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी त्यागराजन 

समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि नल जल योजना यथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तथा पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित है। सात निश्चय योजना के तहत कई टोलों में कार्य/ योजना पूर्ण हो चुका है। कुछ जगहों पर तकनीकी खराबी या पानी लीकेज के कारण जलापूर्ति बंद है, उसे 10 दिनों के अंदर मरमत्ती कराते हुए जलापूर्ति सुचारू कराने का निर्देश दिए। 

Advertisement

समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मानपुर प्रखंड का भू जलस्तर 29 फीट है, जो वर्ष 2021 में 27.7 फीट था तथा 2019 में 44 फीट भूजल स्तर नीचे गया था।

उसी प्रकार वजीरगंज में वर्तमान समय में भूजल स्तर 24.66 फीट है तथा वर्ष 2019 में 41 फीट था।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मानपुर द्वारा बताया गया कि मानपुर प्रखंड अंतर्गत लगभग 210 चापाकल बनने योग्य हे जिसमें से 121 चापाकलों को मरमत्ती कर ली गयी है, शेष चापाकलों को मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त जानकारी तथा जनप्रतिनिधि द्वारा पेयजल समस्या के संबंध में दिए जाने वाले जानकारियों के आधार पर प्राथमिकता देते हुए पेयजल आपूर्ति करवाना सुनिश्चित कराएं। 

बैठक में अमेठी पंचायत के मुखिया अशोक पासवान द्वारा बताया गया कि अमेठी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में लगभग 16 महादलित टोला है, वहां चापाकल की अति आवश्यकता है। 

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचडी को अभिलंब चापाकल लगवाने का निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निदेश दिया कि यदि किसी टोले में नल जल योजना का कार्य छूटा हुआ है या चापाकल नहीं है या वैसा कोई टोला जहां किसी प्रकार का जलापूर्ति व्यवस्था नहीं उपलब्ध है, वैसे टोलों में वैकल्पिक व्यवस्था/ चापाकल या स्टैण्ड पोस्ट  10 दिनों के अंदर लगवाना सुनिश्चित करें।

नल जल योजना के समीक्षा के दौरान ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि तकनीकी सहायक द्वारा 26 नल जल योजना जो पूर्व में खराब थे, उनमें से 16 नल जल योजना को मरम्मत करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि नल जल योजना में छोटी-छोटी समस्याओं के कारण जलापूर्ति बाधित था जिनमें स्टार्टर खराब होना एवं मोटर खराब होना शामिल है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छोटी-छोटी समस्याओं के कारण पेयजल बाधित नहीं रहे। इसके लिए तुरंत मरम्मत कराते हुए पेयजल सुचारू रूप से संचालित रखे।

बैठक में तकनीकी सहायक द्वारा बताया गया कि बिशुनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में नल जल योजना का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। वर्ष 2017-18 में इस योजना को लिया गया था। लगातार तीन बार नोटिस करने के बावजूद भी अब तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। इस कार्य हेतु 15 लाख रुपये का भुगतान संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा अवैध रूप से निकासी कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को अविलंब प्राथमिकी दर्ज करवाने के साथ-साथ नीलाम पत्र दायर करने का निर्देश दिए।

बैठक में विधायक वजीरगंज द्वारा सुझाव दिया गया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के नल जल योजना को चालू बंद करने के लिए लगाए गए ऑपरेटरों को समय से पानी चालू करवाने हेतु आदेशित करें ताकि लोगों को ससमय पानी मिल सके।  विधायक ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया कि समय समय पर सरकार की विभिन्न योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित करें ताकि जनप्रतिनिधियों से भी भौतिक स्थल की समस्याओं से अवगत कराया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया कि वे ऐसा कोई सुखाड़ वाला जगह, जहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो रही हो, वहां टैंकर की माध्यम से पानी मुहैया कराएं। इसके उपरांत उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी कर अपने वार्ड के पेयजल की समस्या के बारे में जानकारी लिया।

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा एनडीए एंड एनए एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा एनडीए एंड एनए एग्जाम-1, 2022 (NDA & NA EXAM-1, 2022) एवं सीडीएस एग्जाम-1, 2022 (CDS EXAM-1, 2022) के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु दिनांक-10 अप्रैल, 2022 (रविवार) को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता, गया श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक के साथ ब्रीफिंग की गई। 

ब्रीफिंग में अपर समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि गया जिले में प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां एनडीए एवं एनए एग्जाम-1 की परीक्षा 02 पालियों में यथा प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे अपराह्न 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक है। प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में जेनेरल एबिलिटी टेस्ट विषय की परीक्षा है। 

इसी प्रकार सीडीएस एग्जाम-2 की परीक्षा तीन पालियों में यथा प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:00 से 11 बजे तक, जिसमे पेपर-01 (अंग्रेज़ी), द्वितीय पाली अपराह्न 12:00 से 02:00 बजे तक, जिसमे पेपर-02 (सामान्य ज्ञान) तथा तृतीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक, जिसमे पेपर-03 (एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स) विषय की परीक्षा है। 

उक्त दोनों प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 13,261 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। सीडीएस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्रों चयनित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं – 

          1. टी मॉडल इंटर स्कूल, गया।

          2. +2 ज़िला स्कूल, गया।

          3. गवर्नमेंट गर्ल्स +2 स्कूल, रमना रोड, गया।

      4. गया कॉलेज के एमबीए ब्लॉक, सी वी रमन ब्लॉक, मानविकी ब्लॉक, ए आर किदवई भवन।

          5. अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन रोड, गया।

          6. एलिगेंट पब्लिक स्कूल, कटारी हिल रोड, गया।

          7. सेकंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुस्तफाबाद, गया 

          8. रामरुची बालिका इंटर स्कूल, गया शामिल हैं। 

इसी प्रकार एनडीए प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –

           1. परम ज्ञान निकेतन, मारनपुर, गया।

           2. +2 हरिदास सेमिनरी, गया।

           3. ए एम कॉलेज, गया (सब सेन्टर “ए” एवं “बी”)

           4. डी ए वी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया (ब्लॉक ए)

           5. शताब्दी पब्लिक स्कूल, गया। 

           6. गवर्नमेंट गौरी कन्या हाई स्कूल, मानपुर, गया। 

           7. केंद्रीय विद्यालय-02, गया।

           8. डीएवी पब्लिक स्कूल, गया-नवादा रोड, गया।

           9. सिटी पब्लिक स्कूल, मानपुर, गया।

           10. ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, केंदुई, गया। 

           11. ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल, मानपुर, गया।

           12. जगजीवन कॉलेज, मानपुर, गया (ब्लॉक “ए” एवं “बी”)

           13. दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुबहल (ब्लॉक ए)

           14. प्लस टू हाई स्कूल, रसलपुर,गया शामिल है। 

उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन हेतु ज़िला पदाधिकारी, गया के निदेशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों के लिए 01-01 निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही 48 सहायक पर्यवेक्षक की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। 10 गश्ती दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 04 जोनल दंडाधिकारी (उड़नदस्ता दल) एवं जोनल पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

ब्रीफिंग में बताया गया कि प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा, जिसके वरीय प्रभार में जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया को नामित किया गया है। ज़िला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-0631-2222253 है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!