DM | [Today Live News] | {Health Gaya} | (सुरक्षित मातृत्व)- Anj News Media

 Today Live News – आसमा- एनीमिया की रोकथाम कर सुरक्षित मातृत्व

DM | [Today Live News] | {Health Gaya} | (सुरक्षित मातृत्व)- Anj News Media
DM ने आसमा- एनीमिया की रोकथाम कर
सुरक्षित मातृत्व के कार्यक्रम का 
किया शुभारंभ
 

गया : DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय सभागार में आसमा- एनीमिया की रोकथाम कर सुरक्षित मातृत्व के लिए एक प्रयास कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ DM डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी को डीपीओ आईसीडीएस द्वारा मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

Advertisement

स्वागत भाषण डीपीओ आईसीडीएस द्वारा देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तमाम पदाधिकारियों, आईसीडीएस के पदाधिकारियों, जीविका के समन्वयक, यूनिसेफ, पिरामल सहित अन्य लोगो को आज के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वागत करती हूं। 

आसमा (AASMA- An attempt for safed motherhood by preventing anemia) कार्यक्रम के तहत गर्भावस्था के दौरान आयरन फोलेट और आयोडीन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी विशेष रूप से पाई जाती है।

मां और नवजात शिशु की पोषक तत्वों की बढ़ती जरूरतों के कारण, ये कमियां मां एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। 

एक गर्भवती महिला को एनीमिया तब माना जाता है जब गर्भावस्था के दौरान उसकी हेमोग्लोबिन एकाग्रता की 11 ग्राम से कम हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान कम हेमोग्लोबिन सांद्रता माध्यम या गंभीर एनीमिया का संकेत समय से पहले प्रसव, मातृ और शिशु मृत्यु दर और संक्रामक रोगों को बढ़ते जोखिम से जुड़ा हुआ है। 

सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता केवल बहुत कम मात्रा में होती है, लेकिन सामान्य शारीरिक क्रिया, वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है।

आसमा कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि गया जिले में 9 ग्राम से कम हेमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त आयरन युक्त आहार एवं आई०एफ०ए० गोली का सेवन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराना है। 

DM | [Today Live News] | {Health Gaya} | (सुरक्षित मातृत्व)- Anj News Media
आसमा- एनीमिया की रोकथाम कर
सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम
 

इस कार्यक्रम अंतर्गत गया जिला में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की कमी लाने के उद्देश्य से संचालित किया गया है। गर्भवती महिलाओं में खानपान में व्यवहार परिवर्तन ला कर उनमें एनीमिया की रोकथाम की जानी है ताकि एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके एवं जन्म लेने वाले बच्चे का स्वास्थ्य को भी बेहतर किया जा सके।

आसमा कार्यक्रम का क्रियान्वयन में प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 ग्राम से कम हेमोग्लोबिन वाले गर्भवती महिलाओं (एनीमिया से ग्रसित) का वी०एच० एस०एन०डी०/ वंडर कैंप/ आंगनवाड़ी केंद्र/ स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप के माध्यम से लाइन लिस्ट तैयार करना है। 

पंचायत स्तर पर चयनित जीविका के सी०एल०एफ के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। एनीमिया से ग्रसित चयनित गर्भवती महिलाओं को आई०एफ०ए अनुपूरक टेबलेट पूरी देखरेख में खिलाया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्र पर चयनित गर्भवती महिलाओं के साथ बैठक कर एनीमिया के दुष्प्रभाव, गर्भावस्था के दौरान पोषण, आयरन टेबलेट के सेवन और फायदे की जानकारी, प्रसव की तैयारी से संबंधित विषय पर सलाह देने का कार्य किया जाएगा।

आसमा प्रोजेक्ट के तहत गया जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन प्रखंड यथा कोच प्रखंड के 10 पंचायत के 178 गर्भवती महिलाएं, मानपुर प्रखंड के 8 पंचायत के 89 गर्भवती महिलाएं तथा बोधगया के 8 पंचायत के 233 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है। 

जिनका होमो ग्लोबिन 9 ग्राम से कम है। इस प्रकार कुल 26 पंचायत के 500 गर्भवती महिलाओं को लाइन लिस्टिंग कर उन्हें चिन्हित की गई है।

DM | [Today Live News] | {Health Gaya} | (सुरक्षित मातृत्व)- Anj News Media
कार्यक्रम के तहत DM Thiyagarajan 

DM के अद्भुत प्रयासों से गया ज़िला में मॉडल के रूप में शुरू किए गए श्रवण श्रुति के कार्यों को सभी जगह में सराहा जा रहा है। उसी प्रकार आसमा कार्यक्रम के तहत सभी के सहयोग से शत-प्रतिशत एनीमिया का रोकथाम पर काबू किया जाएगा । आसमा एक नई पहल के रूप में गया जिला जाना जाएगा। आसमा कार्यक्रम का शुभारंभ के अवसर पर आसमा नामक पंपलेट का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी स्वास्थ्य डीपीएम ने संबोधित करते हुए इस नवाचार कार्यक्रम के संबंध में बताया कि सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी का आज के कार्यक्रम में स्वागत है। 

आसमा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी के कारण किसी गर्भवती महिला का क्रिटिकल कंडीशन ना हो उसके लिए उनका भरपूर इलाज करवाया जाना है। 9 ग्राम से कम हेमोग्लोबिन वाले गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें खाना खिलाने के साथ-साथ आयरन की दवा भी पूरी देखरेख में नियमित 100 दिनों तक खिलाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीएम स्वास्थ, जिला जनसंपर्क, सभी स्वास्थ्य विभाग के एमओआईसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी गण, यूनिसेफ, पीरामल, जीविका, पत्रकार मित्रों सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज एक नयाचार पहल जिला प्रशासन गया द्वारा प्रारंभ की गई है, जिसका नाम आसमा, एनीमिया मुक्त करने का एक नई पहल अनोखा पहल प्रारंभ करने जा रहा है। एनीमिया ऐसी चीज है कि गर्भवती महिलाओं में हम लोगों ने जो पाया खास कर दरभंगा में व्यापक पैमाने पर वंडर ऐप चलाया जिसमें पाया है 60% महिलाएं एनीमिया से प्रभावित होती है। 

11 ग्राम से नीचे 60% एवं 09 ग्राम हेमोग्लोबिन से नीचे 25 से 30% महिलाएं प्रभावित रहती हैं। अगर वैसी स्थिति में थोड़ा सा भी हेमरेज की स्थिति उत्पन्न होती है डिलीवरी के समय तो वैसे स्थिति में महिलाओं को बचाना और उनको समय पर उपचार कराकर शिशु को बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। डिलीवरी के दौरान हीमोग्लोबिन कम होने से अगर सामान महिलाएं 6 घंटे जीवित रह सकती है तथा एनीमिया से ग्रसित महिला 4 घंटे से भी कम जीवित रखना मुश्किल हो जाती है। मातृत्व मृत्यु का मुख्य कारण हेमराज है ब्लीडिंग है। गर्भवती अवधि के दौरान महिलाएं थोड़ा थकान महसूस करती हैं। अच्छा स्वास्थ्य महसूस नहीं करती हैं। 

कमजोरी होती है। कई प्रकार की समस्याएं होती है। उसका भी सुधार करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गया जिला थोड़ा सा अलग करके एक कार्यक्रम चलाएं आयरन फोलिक एसिड टेबलेट मुफ्त में वितरण होता है। आयरन टैबलेट लगातार 90 दिन गर्भवती महिलाओं को खाना होता है परंतु किसी कारण से गर्भवती महिला नियमित तौर पर दवा का सेवन नहीं करती है। एक व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए एक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गया जिला में यह प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें 9 ग्राम से कम हेमोग्लोबिन वाले 500 महिला को स्क्रीनिंग की गई। 

इन महिलाओं का लगातार 100 दिन लगातार हमारे कर्मी के सामने, जीविका के माध्यम से बनाए जाने वाले खाना जो गांव की स्वयं सहायता समूह द्वारा पोषण सहित खाना बनाएगी और खाना खिलाया जाएगा इसके साथ साथ आयरन की गोली भी खिलाया जाएगा। महिलाओं को व्यवहार परिवर्तन काफी आवश्यक है। सीडीपीओ अपने देखरेख में खाना खिलाएंगे एवं दबा के खिलाएंगे। 

100 दिन नियमित तौर पर लगातार आयरन की गोली खाने से उनके हिमोग्लोबिन में सकारात्मक सुधार निश्चित तौर पर होगी। ऐसे होने से उनकी सेहत एवं शिशु के सेहत में काफी सुधार रहेगा। इसका परिणाम पूरे परिवार समाज में पड़ेगा। स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ बच्चा आने वाले समाज का निर्माण करता है।

जिला पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस को धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रवण श्रुति कार्यक्रम में आप सबों का बढ़-चढ़कर सहयोग रहा उसी प्रकार आसमा प्रोजेक्ट में भी आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

DM | [Today Live News] | {Health Gaya} | (सुरक्षित मातृत्व)- Anj News Media

श्रवण श्रुति में गया ज़िला को एक मॉडल के रूप में विकसित किया है। इसको राज्य स्तर पर 9 जिला में श्रवण श्रुति को फॉलो किया गया है विस्तार किया गया है। उसी तरह आसमा प्रोजेक्ट को भी मॉडल की तरह बनाना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यक्रम के लाने से आपसी समन्वय के साथ एनीमिया मुक्त गया जिला को बनाया जाएगा।

श्रवण श्रुति के जो सफलता मिली है और जो मिल रही है उसके बारे में भी बताया कि लोगों ने काफी मेहनत से कार्य किया है। उसे आज सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन के सकारात्मक एवं नवाचार पहल को प्रमुखता से प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया बंधुओं को भी धन्यवाद दिया। 

उन्होंने बताया कि मीडिया में प्रकाशित खबरों को देखकर के काफी लोगों को सहयोग मिला है, जो अपने बच्चों को इलाज करवाया है। 41000 बच्चे को श्रवण श्रुति के तहत जांच किया है। इस साल के अंत तक एक लाख बच्चे को जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। जो पूरी उम्मीद है कि इस अचीवमेंट को भी पूरा किया जाएगा। बच्चे को ट्रीटमेंट करने के लिए संस्थान पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि आसमा कार्यक्रम जो 500 महिला को पायलट के रूप में प्रारंभ की गई है। इसका परिणाम 90 दिन के बाद देखने को मिलेगा। सकारात्मक परिणाम मिलने से और बड़े पैमाने पर इसपर कार्य की जाएगी।

इसके पश्चात श्रवण श्रुति कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियो, कर्मियों को सम्मान पत्र जिला पदाधिकारी के हाथों दी गई।

कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज गया जिला में गर्भवती महिलाओं के बीच एनीमिया को समाप्त करने के उद्देश्य से एक नवाचार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जो क्षेत्र में महसूस किया गया उसमें आयरन और फोलिक एसिड का वितरण जो हमलोग करते थे, उसका जो उपयोग में एक व्यवहार परिवर्तन का जरूरत महसूस किया गया। 

इसलिए क्योंकि वह महिला आयरन की दवा खाने के बाद उल्टियां होती है। और गर्भवती अवस्था में ऐसे ही उल्टी अमूमन आती है। महिलाओं का एक प्रवृत्ति रहता है कि आयरन फ्लोरिक एसिड की टेबलेट को टाइमली नहीं खाए। लेकिन यदि एक सौ दिन महिला लगातार टेबलेट नहीं ले तो तो एनिमिया के सुधार करने में कठिनाई होती है। 

इसलिए खाना खाने के बाद आयरन फ्लोरिक का दवा लिया जाए तो काफी फायदा देखने को मिलेगा इसलिए 500 गर्भवती महिला को चिन्हित किया गया उन लोगों को पोषण युक्त खाना पहले उन्हें जीविका के द्वारा खिलाया जाएगा उसके बाद आयरन फोलिक एसिड अपने देखरेख में लगातार 100 दिन तक खिलाएंगे इसमें पूरा उम्मीद है कि होमो ग्लोबिन में सकारात्मक परिणाम मिलेगा उनके स्वास्थ्य अवस्था में एक सकारात्मक परिणाम आएगा और शिशु का स्वास्थ्य में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इसी उद्देश्य के साथ यह नवाचार पहल शुरू किया गया इसमें आईसीडीएस, जीविका तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय कर रहे हैं। जीविका के माध्यम से खाना बनाने का कार्य किया जा रहा है।

श्रवण श्रुति के सफलता पर सभी विभागों के आज धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देने के साथ एवं नए चुनौतियों के अब बनाने का संकल्प लिया गया है तथा अच्छे काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र तथा सम्मानित एने का कार्य किया गया है। मीडिया मित्रों को भी काफी धन्यवाद दिया है कि 

एनीमिया के विरुद्ध सरकार द्वारा भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके साथ ही गया जिला में अतिरिक्त व्यवहार परिवर्तन का कार्य करवाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जीविका के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं 3 प्रखंड के 9ग्राम से कम हेमोग्लोबिन वाले गर्ववती महिला उपस्थित थे। आयरन की टैबलेट एवं सम्मान पत्र दिया।

BREAKING NEWS :- 

प्रशिक्षु Police ने हीं, प्रशिक्षु Police की ली जान ! गोली दागी हुई मौत

जवान ने ही जवान का की हत्या ! जाँच में जुटे SSP 


DM | [Today Live News] | {Health Gaya} | (सुरक्षित मातृत्व)- Anj News Media
प्रशिक्षु Police द्वारा अचानक गोली चला देने से
Police सोनू की हुई मौत : SSP GAYA

SSP Gaya (वरीय पुलिस अधीक्षक) को सूचना प्राप्त हुई कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-03 बोधगया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक प्रशिक्षु सिपाही के द्वारा गोली चला देने से एक प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार की मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना के पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा तुरंत घटना स्थल पर थानाध्यक्ष, बोधगया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया को पहुॅचकर मामला की जॉच करने हेतुु आदेशित किया गया तथा स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा घटना स्थल पर पहुॅचकर घटना की जॉच एवं उपस्थित लोगो से पूछताछ किया गया। घटना स्थल पर उपस्थित BSAP 3 के पदाधिकारियों / कर्मियों तथा प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार को ईलाज हेतु मगध मेडिकल अस्पताल, गया ले जाया गया जहां पर प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार का पोस्टमार्टम मगध मेडिकल अस्पताल, गया में कराया जा रहा है। इस घटना में उपयोग किये गये हथियार को जप्त किया गया है तथा गोली चलाने वाले प्रशिक्षु सिपाही  को हिरासत में ले लिया गया है। मामला की गंभीरता को देखते हुए मामले की जॉच करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया को निर्देशित किया गया है तथा घटना स्थल पर एफ0एस0एल0 की टीम को पहुॅचकर मामला की जॉच करने हेतु भी आदेशित किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। आरोपी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ किया जा रहा है। गया पुलिस मृतक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है। आरोपी प्रशिक्षु सिपाही का नाम राहुल कुमार, कैमूर जिला बल, लखीसराय जिला का निवासी एक फायर की बात बताई गई है। एक खोखा बरामद किया गया है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20.05.2023 कोः.

01. परैया, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में भरत यादव, पे0 बजरंगी यादब, सा0 गनौरी बिगहा, थाना परैया ,जिला  गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे परैया, थाना काण्ड संख्या 207/23 दिनांक 18.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02.आमस, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बसंत पासवान, पे0 विनेश्वर पासवान, सा0 जमैनिया टोला, थाना आमस, जिला  गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस, थाना काण्ड संख्या 125/23 दिनांक 06.04.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड मे फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  

03.आमस, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में जितेन्द्र कुमार,  पे0 बुल्की चौघरी,  सा0 बनकट, थाना आमस, जिला  गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस, थाना काण्ड संख्या 175/23 दिनांक 14.06.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

04.खिजरसराय, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 01.ललन चौघरी पे0 स्व0 बिहारी चौघरी,  सा0 शरदीपुर, 02. दिलीप मॉझी, पे0 करमधारी मॉझी,03. राकेश मॉझी, पे0 दुखन मॉझी, 04.अरविन्द मॅाझी, पे0 इन्द्रदेव मॉझी,तीनो सा0 खैरा सभी थाना खिजरसराय, जिला  गया को 10 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे खिजरसराय, थाना काण्ड संख्या,198/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

05.म0वि0वि0,थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 01.रूपण चौधरी पे0 स्व0 कैल चौधरी, 02. पवन चौधरी, पे0 रूपण चौधरी, दोनो सा0 छोटकी पररिया, थाना म0वि0वि0 जिला  गया को 10 ली0 महुआ शराब के गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे म0वि0वि0 थाना काण्ड संख्या,178/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

06.शेरघाटी,थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में राजेश मॉझी, पे0 जितु मॉझी, 02.महेन्द्र मॉझी, पे0 स्व0 महेश मॉझी, दोनो सा0 खण्डेल भुईटोली, थाना शेरघाटी, जिला  गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे शेरघाटी थाना काण्ड संख्या,624/23 दिनांक 30.10.17 धारा 30(ए)(डी) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

07.मुफसिल, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अविनाश कुमार, पे0 रामध्यान सिह, सा0 लखनपुर थाना मुफसिल, जिला  गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मुफसिल, थाना काण्ड संख्या,1145/23 दिनांक 31.12.22,धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

08.डोभी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में दिलीप मंडल पे0 स्व0 शिवधारी मंडल सा0 हरदवन थाना डोभी,  जिला  गया को 25 ली0 महुआ शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या,/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

09.बुनियादगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में सुबरतों देवी, पे0 स्व0 गोरा मॉझी, सा0 सुर्यपोखर भुईटोली, थाना बुनियादगंज, जिला  गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बुनियादगंज, थाना काण्ड संख्या, 233/18 दिनांक 29.10.2018, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रही थी, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

10.चंदौती, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बबीता देवी, पे0 रामप्रवेश मॉझी, सा0 बहादुरपुर बिगहा, थाना चंदौती, जिला  गया को 05 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चंदौती, थाना काण्ड संख्या, 310/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

11.डेल्हा,थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में विकास सिंह उर्फ टॉनिक , पे0 देवेन्द्र प्रसाद, सा0 खरखुरा भट्टविगहा, थाना डेल्हा, जिला  गया को     0.36 ली0 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डेल्हा, थाना काण्ड संख्या, 160/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

12.फतेहपुर, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में रूबी देवी  पे0 स्व0 विजय मॉझी, सा0 शीतलपुर, थाना फतेहपुर, जिला  गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे फतेहपुर, थाना काण्ड संख्या, 281/23 दिनांक 16.05.2022, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रही थी, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

13.फतेहपुर, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 40 ली0 महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे फतेहपुर, थाना काण्ड संख्या, 351/23 दिनांक 21.05.2022, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 20.05.2023 कोः-.

01.टिकारी, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु कोच, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त 01.चिन्टु कुमार पे0 चंद्रदेव यादब, सा0 फेनागी, थाना टिकारी, जिला गया,को अवैध बालु लदा एक 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में टिकारी, थाना कांड सं0 324/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02.मेन, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु कोच, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालु लदा एक 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में मेन, थाना कांड सं0 61/23 दिनांक 20.05.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस की कार्रवाई : पुलिस पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

इमामगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर कई लोग  रोड जाम कर आगजनी करने लगे एव पुलिस प्रशासन के विरूद्व नारेवाजी, भाषणवाजी कर रहे थे, जिससे आमजनों को काफी परेशानी हो रहा था। स्कुली बस, एम्बुलेंस, निजी बसे, फसे हुए थे। नजायज मैजमा बना कर आवाम के बीच तनाव उत्पन्न करने पुलिस प्रशासन के साथ उलझ कर धक्क मुक्कि करने एवं सरकारी  कार्य में वाधा उत्पन करने के आरोप में इमामगंज थाना कांड सं0-238/20, दिनांक 25.12.2020, धारा-147/149/ 337/504/353/153ए भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में इमामगंज थाना द्वारा कांड के मुख्य आरोपी विनोद सिंह, पे0 नन्हक सिंह, सा0 नगमा पथरा, थाना इमामगंज, जिला गया को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-

1. विनोद सिंह, पे0 नन्हक सिंह, सा0 नगमा पथरा, थाना इमामगंज, जिला गया।

पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न :

Gaya : गुरारू प्रखंड के डबुर गांव में आज दोपहर आग से कुल 5 मकान यथा 3 झोपड़ी एवं 2 पक्का मकान की क्षति हुई है।  इस आग में क्षति रामरतन यादव, पिता जगन यादव को हुआ है।  इसके अलावे ग्रामीण मिथलेश यादव, पिता कारू यादव का घर, अजीत यादव, पिता चंदेश्वर यादव का घर, सुदर्शन यादव पिता देवचंद यादव का घर का आग से क्षति पहुंची है। अगजनी की इस घटना के बाद कई अग्निपीड़ितों को तत्काल अंचल अधिकारी गुरारू मौके पर पहुंचकर झोपड़ी से प्रभावित कुल 3 घरों को प्रति घर ₹4100 के हिसाब से मुआवजा राशि वितरित की गई। साथ ही पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न की भी व्यवस्था की गई।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!