Education | Gaya Top Exclusive News | हिंदी न्यूज | Local Latest Hindi News (Special Report) – (शिक्षा, सिर्फ कहने भर का) – ANJ NEWS MEDIA : (बिहार की शिक्षा भगवान भरोसे : कुमारबाबू) – Bihar’s Education

शिक्षा व्यवस्था चौपट होने से विद्यार्थियों का भविष्य आधार में लटका
Advertisement

किशनगंज में रविवार की जगह शुक्रवार को दी जाती है स्कूल में छुट्टी : कुमारबाबू 

Education | Gaya Top Exclusive News | हिंदी न्यूज | Local Latest Hindi News (Special Report) - (शिक्षा, सिर्फ कहने भर का) - ANJ NEWS MEDIA : (बिहार की शिक्षा भगवान भरोसे : कुमारबाबू) - Bihar's Education
भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद
कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमारबाबू

गया : भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमारबाबू ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा भगवान भरोसे है। शिक्षा, सिर्फ कहने भर का रह गया है। उन्होंने आगे कहा सीधे शब्दों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। 

उन्होंने कहा बिहार में शिक्षक सामान्य ज्ञान के रुप में अभी बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बताकर छात्रों को क्या ज्ञान दे रहे हैं। जो जाँच का विषय है। 

Education | Gaya Top Exclusive News | हिंदी न्यूज | Local Latest Hindi News (Special Report) - (शिक्षा, सिर्फ कहने भर का) - ANJ NEWS MEDIA : (बिहार की शिक्षा भगवान भरोसे : कुमारबाबू) - Bihar's Education
अंज न्यूज़ मीडिया की स्पेशल प्रस्तुति

उन्होंने आरोप लगाते हुए  कहा किशनगंज में रविवार की जगह शुक्रवार को स्कूल में दी जाती है छुट्टी। आगे उन्होंने नीतीश सरकार पर सीधा वार करते सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा- आखिर, शिक्षा विभाग में किसका आदेश चलता है? ना मंत्री को पता और ना हीं बिहार सरकार को पता। जो अनहोनी की बात है।

रही बात शिक्षा में सुधार की तो अब जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सरकार के महत्वपूर्ण सलाहकार हैं। 

शिक्षा में सुधार के लिए मानव संसाधन मंत्री रहते हुए ज्ञान बांटते- फिरते थे और अब सरकार के सलाहकार होने पर शिक्षा पर कोई बात भी नहीं करते हैं। दुर्भाग्य है बिहार प्रदेश का। 

बिहार में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए जरुरी कदम उठानी चाहिए। नहीं तो शिक्षा के लिए भी विद्यार्थी का पलायन होता ही रहेगा। ऐसी विषम स्थिति में गरीब को शिक्षा उपलब्ध नहीं हो पायेगा।


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!