*राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के गाँव बचाओ, किसान बचाओ महारैली सफलतापूर्वक सम्पन्न*
पटना के गाँधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा का गाँव बचाओ, किसान बचाओ महारैली संपन्न हो गई। महारैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर रैली को सफल बनाया। महारैली को संबोधित करते हुए सांसद अरूण कुमार ने कहा कि बिहार अभी विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा सब चौपट है। उन्होंने खुल कर बोला की किसान विरोधी है बिहार सरकार। आगे उन्होंने कहा कि लालू से भी बुरे निकले नीतीश। नीतीश को सिर्फ़ सत्ता चाहिए, दलबदलू का प्रतीक हैं विकास पुरूष नीतीश। सांसद अरूण ने महारैली के बहाने नीतीश कुमार को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी। सांसद अरूण ने सरकार को चेताया की रोज़गार, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की हालात बत्तर बनी है बिहार में ऐसी सरकार है। उन्होंने कहा विकास पुरूष का विकास सिर्फ़ कहने भर का है। इस मौके पर मंच के युवा विंग के उपाध्यक्ष चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू ने सांसद अरूण कुमार को किसानों की प्रतीक हल भेंट किया।
महारैली में राष्ट्रीय समता पार्टी (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित युवा समता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज कुमार, उपाध्यक्ष चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू समेत पार्टी के वरीय नेता व गणमान्य लोग शिरकत किये।