Gaya | {अवधेश ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन} (प्रतिपक्ष नेता विजय ने कहा बिहार में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडा और माफिया राज) [BJP Nomination News]- #Live AnjNewsMedia

पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश बने भाजपा उम्मीदवार

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 
Advertisement
किया नामांकन 

Gaya | {अवधेश ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन} (प्रतिपक्ष नेता विजय ने कहा बिहार में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडा और माफिया राज) [BJP Nomination News]- #Live AnjNewsMedia
अवधेश के नामांकन उपरांत भाजपाई एकता सभा

गया : भाजपा उम्मीदवार, पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। नामांकन गया प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुआ।

Gaya | {अवधेश ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन} (प्रतिपक्ष नेता विजय ने कहा बिहार में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडा और माफिया राज) [BJP Nomination News]- #Live AnjNewsMedia
नामांकन गया प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में हुआ

उक्त अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमारबाबू उपस्थित थे। 

नामांकन के बाद गया आई.एम.हौल में एक सभा का आयोजन किया गया। 

सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में अब कानून का राज नहीं है बल्कि गुंडा और माफिया राज चल रहा है।

भ्रष्टाचार चरम पर है लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी सुशासन की सरकार देने के लिए प्रसिद्ध रही है। 

Gaya | {अवधेश ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन} (प्रतिपक्ष नेता विजय ने कहा बिहार में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडा और माफिया राज) [BJP Nomination News]- #Live AnjNewsMedia

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल लोगों के विकास की बात करते हैं लेकिन हकीकत से कोसों दूर रहते हैं। अभी समाधान यात्रा में जनता के समाधान के बजाय व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। 

केंद्र की सरकार बिहार के लिए अनेकों कार्य योजना पर काम कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।

पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमारबाबू ने कहा कि युवाओं का मान सम्मान अवधेश नारायण सिंह के द्वारा दिया जाता रहा है। बुद्धिजीवियों अपना मत का प्रयोग कर्मठ, ईमानदार एवं क्रियाशील व्यक्ति को ही देना चाहिए और यह सब गुण अवधेश नारायण सिंह में है।

सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि स्नातक क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है, यहां बुद्धिजीवियों के द्वारा अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्रदान करता है। 

युवाओं का आवाज़ सदन में रखने वाले प्रतिनिधि की आवश्यकता है,जो अवधेश नारायण सिंह के द्वारा किया जाता रहा है। आनेवाले समय में अपना बहुमूल्य वोट देकर अवधेश नारायण सिंह को विजयी बनाएं।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा के विचार धारा को मजबूती के साथ रखने वाले और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले अवधेश नारायण सिंह को भारी मतों से विजय बनाएं

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू द्वारा किया गया।

उक्त मौके पर भाजपाई नेता सह विधायक नंदकिशोर यादव,भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद देवेश कुमार सिन्हा। रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, डॉ श्यामदेव पासवान, धनराज शर्मा आदि मौजूद थे। 

– AnjNewsMedia 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!