Gaya | Army Firing के दौरान गोला गिरने से 3 व्यक्ति की मौत | Big News | DM News | Army Firing News |- AnjNewsMedia

आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से 3 व्यक्ति की हुई मौत एवं 2 घायल

दुखद घटना


Gaya | Army फायरिंग के दौरान गोला गिरने  से 3 व्यक्ति की मौत | Big News | DM News | Army News |- AnjNewsMedia
Advertisement
घटना में घायल व्यक्ति से मिले DM त्यागराजन 

गया : आज बाराचट्टी के बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में 3 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना काफी दुखद है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थल पर टीम भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से ऐसी घटना घटित हुई है।

घटना के वास्तविक जांच हेतु ज़िला पदाधिकारी ने फॉरेंसिक टीम सहित पांच उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है तथा तत्काल सभी प्रकार के फायरिंग अभ्यास को रोकने हेतु रांची अवस्थित रेंज आवंटन पदाधिकारी को अनुरोध किया गया।

तत्काल प्रभावित परिवार को परिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभ दिया गया है और हर संभव सरकारी योजना से लाभ आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया है।

इलाजरत घायल लोगों के बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल के अधीक्षक को निर्देश दिया गया।

Gaya | Army फायरिंग के दौरान गोला गिरने से 3 व्यक्ति की मौत | Big News | DM News | Army News |- AnjNewsMedia
घायल व्यक्ति से मिले DM

जिला पदाधिकारी ने स्वयं मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों मरीजो से मिला एवं पूरी घटना की जानकारी लिया तथा उपस्थित मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि अपने निगरानी में इनका बेहतर उपचार करें। इसके पश्चात पोस्टमार्टम परिसर के समीप पहुंचकर मृत व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात किया तथा पूरी विस्तार से घटना की जानकारी लिया। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त कराया कि प्रशासन की ओर से जनहित के लिए सभी आवश्यक कार्य करने हेतु गंभीर है। 

Gaya | Army फायरिंग के दौरान गोला गिरने से 3 व्यक्ति की मौत | Big News | DM News | Army News |- AnjNewsMedia
घटना में घायल व्यक्ति के परिजन से मिले DM त्यागराजन 

मृत व्यक्ति के परिजन को हर संभव सहायता भी दिया जाएगा। मृतक के परिजन ने बताया कि फायरिंग रेंज के बाहर में आकर गोला गिरा है, जिसके कारण उनके परिजन में 3 की मृत्यु एवं दो घायल हुए हैं।

बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में हुई घटना के क्रम में जिला पदाधिकारी गया को लगातार आर्मी के वरीय पदाधिकारीगण से वार्ता हो रही है।

13 मार्च को आर्मी के वरीय पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। तत्काल जिलाधिकारी एवं आर्मी के वरीय पदाधिकारी के साथ हुई वार्ता में सभी प्रकार की अभ्यास फायरिंग को स्थगित रखा गया है।


BIG BREAKING NEWS :-

Gaya | Army Firing के दौरान गोला गिरने से 3 व्यक्ति की मौत | Big News | DM News | Army Firing News |- AnjNewsMedia
Gaya SSP Ashish Bharti’s Opinion 

Gaya SSP Ashish Bharti : गुलर वेद गांव बाराचट्टी थाना मामले में SP City, SDPO Sherghati, SDM Sherghati एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं तथा अग्रतर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। घटना के कारणों एवं अन्य बिंदुओं पर जांचोपरांत ही स्पष्ट रूप से कुछ कहना श्रेष्यकर होगा। जांचोपरांत अग्रतर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

बाराचट्टी थाना के गुलर वेद गांव जाकर मामले की जांच किया गया। प्रभावित लोगों के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। तत्काल फायरिंग प्रैक्टिस पर रोक लगाई गई है। FSL की टीम द्वारा जांच किया गया। पटना से FSL टीम को जांच हेतु बुलाया गया, घटनास्थल पर पहुंच कर किया जांच।

– AnjNewsMedia 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!