GAYA Big Breaking : गयाजी फ़र्ज़ी महोत्सव की उठी डीएम से जाँच की माँग

गयाजी के नाम से गया का नहीं है सरकारी नोटिफिकेशन
Advertisement

गया का गयाजी नामाकरण अभी हुआ नहीं, मना फ़र्ज़ी तरीके से गयाजी महोत्सव : मिठू

अवैध तरीके से गयाजी महोत्सव मनाना सवालिया निशान खड़ा करता है। जिसमें गया नगर निगम भी है शामिल 



कांग्रेसी नेता मिठू ने की डीएम से फर्जी गयाजी महोत्सव की जाँच की माँग, कहा ग़ैरक़ानूनी तरीके से मना गयाजी महोत्सव, महोत्सव में संलिप्त जनप्रतिनिधियों पर हो कठोर क़ानूनी कार्रवाई

 गया : गया नगर निगम ( नगर सरकार) द्वारा स्वयं पोषित, स्वयं निर्मित गयाजी समिति विगत दो दिनों से चला रहा फर्जी गयाजी महोत्सव। जिसका सरकारी नोटिफिकेशन नहीं है। गया पधारे सूबे के उपमुख्यमंत्री सह नगरविकास एवं आवास मंत्री ताराकीशोर प्रसाद ने गयावासियों के पुरानी मांग पर अमल नहीं की है। फिर कैसे मना गयाजी महोत्सव।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने डीएम से फर्जी गयाजी महोत्सव की जाँच की माँग की है। उन्होंने कहा ग़ैरक़ानूनी तरीके से मना गयाजी महोत्सव, इस महोत्सव में संलिप्त जनप्रतिनिधियों पर हो कठोर क़ानूनी कार्रवाई। सवाल गया की अस्मिता की है।

गलत तरीके से गयाजी महोत्सव मनाने वाले आयोजक पर कार्रवाई हो। 

उक्त माँग कांग्रेसी नेताओं ने की है। जिसमें पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, गया महानगर कांग्रेस संयोजक पूर्व पार्षद शशि किशोर शिशु, शिव कुमार चौरसिया, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मौलाना आफताब आलम खां, अजय शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल, राजेश्वर पासवान, सुरेंद्र मांझी, असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान आदि शामिल हैं। 


जाहिर हो राज्य सरकार द्वारा गयाजी की अधिसूचना जारी नही की गई है।

 नेताओं ने कहा की बिना राज्य सरकार के अधिसूचना जारी किए ही नगर निगम द्वारा फर्जी तरीके से गयाजी महोत्सव कैसे मनाया गया। इसकी पूरी जाँच हो। फर्जी महोत्सव के नाम पर मोटी रक़म कहां से आई, गया नगर निगम इसका ब्योरा दे। ग़ैरक़ानूनी तरीके से गया नगर निगम की इस महोत्सव में संलिप्तता जाँच की घेरे में है। आखिर, अवैध तरीके से गयाजी महोत्सव मनाना सवालिया निशान खड़ा करता है। जिसमें गया नगर निगम  भी शामिल है। 

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!