Gaya BJP and Police | {भाजपाई जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन} (गया पुलिस की विशेष सर्च अभियान) {गया की ताजा खबरें} [Latest Top News]- #Live AnjNewsMedia

नव नियुक्त भाजपाई जिलाध्यक्ष प्रेम का गर्मजोशी से किया अभिनंदन
Advertisement

भाजपा ने  बहुत बड़ी जिम्मेवारी भी सौंपी : प्रेम प्रकाश

Gaya BJP and Police | {भाजपाई जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन} (गया पुलिस की विशेष सर्च अभियान) {गया की ताजा खबरें} [Latest News]- AnjNewsMedia
भाजपाई नव नियुक्त
जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू
 

गया : गया जिला भाजपा परिवार के द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह का अभिनंदन और पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा का आभार सामारोह भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपुर में आयोजित हुआ।

उक्त अवसर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर भाजपा ने  बहुत बड़ी जिम्मेवारी भी सौंपी है। 

जिम्मेवारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं की बदौलत बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। मैं एक साधारण कार्यकर्ता से भाजपा में राजनैतिक पारी की शुरुआत वर्ष 1995 से किया था और आज पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। 

मैं सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्य करूंगा। गया जिला संगठन के मजबूती के लिए जो भी आवश्यक होगा सभी के सहमति से कदम उठायेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह साल के कार्यकाल सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा संगठन को बिहार में नं 1 बनाने का काम किया है। 

Gaya BJP and Police | {भाजपाई जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन} (गया पुलिस की विशेष सर्च अभियान) {गया की ताजा खबरें} [Latest News]- AnjNewsMedia
सभी को सम्मान : प्रेम प्रकाश 

मैंने सभी लोगों को सम्मान देने का काम किया है। आज भाजपा मजबूती के साथ कदम बढ़ा रही है। मैं हमेशा पार्टी कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए काम करूंगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह को  अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आनेवाले समय पूरा सहयोग नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को देंगे।

उक्त अवसर भाजपाई नेता पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, रामजी मांझी, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, डॉ अनुज कुमार, अजय कुमार, कुमार सत्यशील, नीमा कुमारी, राजेश कुमार चौधरी, गजेन्द्र दास, संजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, विनोद सिंह, व्यंकटेश शर्मा, संतोष सिंह, सरयू रजक, दीपक पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, पप्पू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

पुलिस की सक्रियता से अपराध नियंत्रित

गया पुलिस की ताजा विशेष सर्च अभियान

Gaya BJP and Police | {भाजपाई जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन} (गया पुलिस की विशेष सर्च अभियान) {गया की ताजा खबरें} [Latest News]- AnjNewsMedia

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

इस क्रम में दिनांक 13.03.2023 को:-

01. आमस थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में महेन्द्र सिंह भोक्ता, पे0 स्व0 लखन सिंह भोक्ता, सा0 बघमरवा, थाना आमस, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस थाना काण्ड संख्या- 89/23, दि0- 26.02.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

 है।

02. आमस थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में कमलेश कुमार, पे0 जगेशर भुईया, सा0 कोनार नगर, थाना आमस, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस थाना काण्ड संख्या-72/23, दि0-21.02.2023,,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

 है।

03. मगध विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में रेशमी देवी, पे0 किशोरी मॉझी, सा0 खरौना, थाना म0वि0वि0, जिला गया को 05 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मगध विश्वविद्यलाय थाना काण्ड संख्या-78/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04. अतरी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मतलु चौधरी, पे0 रामशीष चौधरी, सा0 टेटुआ, थाना अतरी, जिला गया को 05 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे अतरी थाना काण्ड संख्या-133/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. फतेहपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. उमेश कुमार, पे0 धनराज यादव 2. मुकेश मॉझी, पे0 मुन्नीलाल मॉझी 3. कपील कुमार, पे0 कुलदीप यादव सभी सा0 करमा तार 4. विपिन कुमार, पे0 नागेन्द्र प्रसाद, सा0 पकदिह सभी थाना फतेहपुर,  जिला गया को 150 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे फतेहपुर थाना काण्ड संख्या-154/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06. मुफस्सिल थानान्तर्गत 10 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना काण्ड संख्या 319/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

07. फतेहपुर थानान्तर्गत 06 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना काण्ड संख्या-191/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

08. फतेहपुर थानान्तर्गत 06 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना काण्ड संख्या-192/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

09. विष्णुपद थानान्तर्गत 07 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में विष्णुपद थाना काण्ड संख्या-74/23, दि0-13.03.2023,  धारा 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह का गया हवाई अड्डा पर  कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

Gaya BJP and Police | {भाजपाई जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन} (गया पुलिस की विशेष सर्च अभियान) {गया की ताजा खबरें} [Latest Top News]- #Live AnjNewsMedia
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष
डा. अखिलेश प्रसाद सिंह 
का भव्य स्वागत

दिल्ली से गया हवाई अड्डा पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के पहुंचने पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने बताया की औरंगाबाद शहर के विधायक आनंद शंकर के बहन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से गया हवाई अड्डा पहुंच कर प्रदेशध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सीधे दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ औरंगाबाद के लिए रवाना हुए।

गया हवाई अड्डा पर  जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, टिकारी विधानसभा के प्रत्यासी रहे सुमंत कुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय सचिव उमैर खा उर्फ टीका खान, गया नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार पासवान उर्फ गणेश पासवान, शशि किशोर शिशु,युगल किशोर सिंह, रंजीत सिंह,  मो खालिद अमीन, प्रियरंजन डिंपल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार,  मो शमीम, डा विजय कुमार शर्मा, मो अजहरुद्दीन,ओंकार शर्मा,   आदि ने फूलमाला, बुके, तथा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया तथा राहुल गांधी जिंदाबाद, बिहार कांग्रेस जिंदाबाद, डा अखिलेश प्रसाद सिंह जिंदाबाद के नारे बुलंद किए।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने हवाई अड्डा पर उपस्थित सभी कांग्रेसजन से कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी के संदेश तथा मोदी सरकार के विफलताओं को जन, जन में पहुंचाने, अडानी प्रकरण का पर्दाफाश के लिए प्रखंड, जिला में धरना, प्रदर्शन, रैली आयोजित करने तथा 02, गया स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने की बाते कहीं।

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बोधगया दुमोहन, डोभी, शेरघाटी, चंडी स्थान, आमस, मदनपुर, देव होते औरंगाबाद पहुंचा। इन सभी स्थानों पर भी कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता समर्थक ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने का काम किया।

औरंगाबाद में शादी समारोह में शामिल होने के बाद दाउदनगर, अरवल होते पटना के लिए रवाना हो गए।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!