{Gaya College प्रशासन के मनमानी से छात्र आक्रोशित} | (ABVP छात्र News) | [Today College News]- Anj News Media

 गया College प्रशासन ! स्नातक प्रथम वर्ष के नामांकन प्रपत्र में अधिक शुल्क लेना बंद करो: विनायक

{Gaya  College प्रशासन के मनमानी से छात्र नेता आक्रोशित} | (ABVP छात्र News) | [Today College News]- Anj News Media
Advertisement
ABVP छात्र नेता ने Gaya College के प्राचार्य को सौंपी मांग पत्र

Gaya : ABVP के Students ने Gaya College, गया इकाई का एक शिष्टमंडल कॉलेज के प्राचार्य दीपक कुमार से भेंट कर, उन्हें छात्र-छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। 

गया कॉलेज,गया इकाई के अध्यक्ष विनायक सिंह ने कहां कि गया कॉलेज,गया लुट का अड्डा बन गया है। जो प्राचार्य आते है वो छात्र-छात्राओ का आर्थिक शोषण करने का काम करते है पूर्व प्राचार्य ने जो लुट का खेल खेला उसे अब वर्तमान प्राचार्य साकार कर रहे है। 

स्नातक प्रथम वर्ष नामांकन प्रपत्र जिसकी शुल्क 20 रूपये होनी चाहिए थी। उसे कॉलेज में तीन सौ में बेचा जा रहा है। काॅलेज प्रशासन बस छात्र-छात्राओ को आर्थिक रूप से शोषण कर रहे हैं। नामांकन के समय छात्रों की भीड़ काफी होती है। परन्तु सुरक्षा के नाम पर शुन्य है। असामाजिक तत्वों के लोग कॉलेज परिसर में खुलेआम घुमते हैं। जो बहुत ही दुखद है। इस पर कठोर कार्रवाई की जरुरत है। जिससे की लगाम लग सके।  

छात्र- छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं परन्तु काॅलेज का प्रॉक्टोरियल बोर्ड इसे रोकने में असमर्थ है। छात्र- छात्राओं को पीने के पानी के लिए भी कॉलेज में भटकना पड़ता है। विभागों की स्थिति ऐसी है कि ना वहां पीने के पानी की व्यवस्था है और ना ही शौचालय का।  

जब इस संदर्भ में विभागाध्यक्ष से बात की जाती है तो विभागाध्यक्ष हाथ खड़े कर देते हैं और अपने-आप को लाचार बताते हैं। जो बेहद निंदनीय है। 

वहीं, स्नातक प्रथम वर्ष नामांकन प्रपत्र इस वर्ष छात्र- छात्रों को भरने में काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। विभाग भी पूरी जानकारी उपलब्ध नही करा पा रहा है। इसकी ना चिन्ता विश्वविद्यालय को है, ना ही कॉलेज को। Students परेशान हैं। 

वहीं, प्राचार्य को पूर्व में कई मांग पत्र दिये गये परन्तु काॅलेज प्रशासन उस पर कोई कार्रवाई नही करती है। बस, टाल-मटोल करने के अलावा कोई भी समस्याओं का समाधान काॅलेज प्रशासन करने में असमर्थ है। 

जो कि अब बर्दाश्त से बहार होता जा रहा है। अभाविप विश्वविद्यालय से लेकर काॅलेज तक प्रदर्शन करेगा। अगर निम्न मांग पूरा नहीं हुआ तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। 

जाहिर हो काॅलेज प्राचार्य से निम्न मांग रखी गई है :- 

  • 1) स्नातक प्रथम वर्ष के नामांकन प्रपत्र कि शुल्क काफी जादा होने से छात्र-छात्राओ को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस पर अविलंब रोक लगाते हूए कम किया जाए।
  • 2) स्नातक प्रथम वर्ष नामांकन प्रपत्र भरने में छात्र-छात्राओ को विषय चयन करने में काफी कठिनाई हो रही है। अतः सभी विभागों एवं सुचना पट पर विषय कि सूची चिपकाई जाए।
  • 3) नामांकन प्रकिया प्रारम्भ होने के चलते काॅलेज में छात्र-छात्राओ कि काफी उपस्थिति है। वही इस वक्त काॅलेज कैंपस में असामाजिक तत्वों कि संख्या भी काफी बड़ गई है जिससे कि छात्र-छात्राओ को समस्या हो रहा है और वो असुरक्षित महसूस कर रहे है अतः असामाजिक तत्वों को रोकने हेतू कठोर कदम उठाए जाए।
  • 4) सभी विभागों एवं कैंपस के कुछ स्थानो पर पीने कि पानी कि अभिलंब व्यवस्था हो।
  • 5) अभाविप द्वारा पूर्व में दिये गए सारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इस मौके पर विनायक कुमार, आर्यन कुमार, अभय कुमार, सुरज कुमार,शशि कुमार, गौतम कुमार, गौतम आर्य, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!