Gaya- Conduct of competitive exam : प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना

गया : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक एवं प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) के पद की रिक्तियों के लिए दिनांक 24 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाने वाली संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है।

Advertisement

Gaya- Conduct of competitive exam : प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन, AnjNewsMedia
AnjNewsMedia

प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता, गया श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक के साथ ब्रीफिंग की गई। 

ब्रीफिंग में अपर समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि गया जिले में प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतियोगिता परीक्षा 02 पालियों में यथा प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे अपराह्न 12:00 बजे तक होगी एवं परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग टाईम पूर्वाह्न 08:30 तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक होगी एवं परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग टाईम अपराह्न 01:00 है। प्रथम पाली में हिन्दी तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा है। 

उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 7,918 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा, जिसके लिए 08 परीक्षा केंद्रों चयनित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं – 

            

          1. गया कॉलेज, गया।

          2. जगजीवन कॉलेज, मानपुर, गया।

          3. +2 हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया।

          4. +2 हाई स्कूल, मानपुर, गया।

          5. अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया।

          6. टी मॉडल इंटर स्कूल, गया।

          7. डीएवी कैंट एरिया, गया।

          8. डीएवी पब्लिक स्कूल, रोटरी कैंपस, गया शामिल हैं। 


उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन हेतु ज़िला पदाधिकारी, गया के निदेशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों के लिए 20 स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही 08 महिला स्टैटिक दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। 05 गश्ती दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 03 उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी एवं  पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

ब्रीफिंग में बताया गया कि प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा, जिसके वरीय प्रभार में श्रीमती अमृता ओशो, वरीय उप समाहर्ता, गया को नामित किया गया है। ज़िला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-0631-2222253 है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!