Gaya Crime News | {गया में घटी आपराधिक घटना}- [जल्द ही पकड़ा जाएगा अपराधी, तहक़ीक़ात में जुटी पुलिस : SSP]- AnjNewsMedia

पुलिसिया कार्रवाई जारी

गया : डेल्हा थाना अन्तर्गत काटॅन मिल, बालाजीनगर के नज़दीक अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोलीमार कर अमोद कुमार (उम्र-42 वर्ष), पे0 मुखलाल सिंह, सा0 खरखुरा बैरागी, थाना डेल्हा, जिला गया वर्तमान पता बलाजी अपॉटमेंट, थाना डेल्हा, जिला गया का हत्या की घटना में पुलिस कार्रवाई :-   

Advertisement

डेल्हा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि डेल्हा थाना अन्तर्गत कॉटन मिल, बालाजीनगर के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोलीमार कर अमोद कुमार (उम्र-42 वर्ष), पे0 मुखलाल सिंह, सा0 खरखुरा बैरागी, थाना डेल्हा, जिला गया वर्तमान पता बलाजी अपॉटमेंट, थाना डेल्हा, जिला गया का हत्या कर दिया गया है। 

उक्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात डेल्हा थाना के द्वारा अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। SSP, गया को सूचना प्राप्त होने के पश्चात तत्क्षण शहरी क्षेत्रों के सभी थाना के साथ पुलिस उपाधीक्षक, नगर, गया एवं  नगर पुलिस अधीक्षक, गया को घटना स्थल पर भेजा गया तथा शहरी क्षेत्र के आस-पास वाहन चेकिंग लगाने हेतु सभी संबंधित थाना को आदेशित किया गया। 

नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं पुलिस उपाधीक्षक, नगर, गया के द्वारा घटना स्थल पर ससमय पहुॅचकर   घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कांड अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है। 

इस कांड के उद्भेदन एवं कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक, नगर, गया के साथ अन्य डेल्हा थाना तथा पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की कारवाई की जा रही है। 

जल्द ही कांड का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। 

Gaya में घटी घटना पर CM ने जताया दुख 

गया के चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली पेट्रोल पम्प के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!