Gaya DM : National Press Day

*सोशल मीडिया आज के युग में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती : डीएम अभिषेक*
गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ‘डिजिटल युग में पत्रकारिता, आचारनीति और चुनौतियां’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित जिले के पत्रकारों ने शिरकत किया। इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क ने मीडिया की ओर से गुलाब का फूल देकर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का हार्दिक अभिनंदन किया, साथ ही उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला नजारत शाखा को पुष्म प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को बारी-बारी से गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मीडिया के लिए तकनीक सबसे बड़ी चुनौती बन गई है, जिसके कारण खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन आवश्यकता है इसे कैसे चेक एंड बैलेंस किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं के लिए, चाहे वह कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका हो, सभी के लिए जवाबदेही निर्धारित है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और यह यहाँ की मीडिया की वजह से है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। जिस तरह से जिला प्रशासन की अपनी सीमाएं हैं, उसी तरह मीडिया की भी अपनी सीमाएं हैं। मीडिया को यह सुनिश्चित करना है कि उसे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे अच्छी तरह समझे। मीडिया के समक्ष समय समय पर चुनौतियों आती रही है, चाहे वह तकनीक के रूप में हो, पारदर्शिता या आर्थिक बल के रूप में हो, मीडिया ने सभी चुनौतियों का सामना किया है और वह परिपक्व होकर उभर कर आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के हाथ के जो कैमरा है, वो समाज के लिए एक आईना है। मीडिया के द्वारा जो रिकॉर्डिंग की जाती है, उसे समझ बूझ कर समाज के सामने रखना जरूरी है। कई बार चीजें सही रहती है पर उसे समाज के पटल पर रखना घातक साबित होता है। मीडिया के समक्ष यह चुनौतियां हैं कि सही चीजों को समाज के सामने कैसे रखा जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के युग में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!