Gaya DM: Panchayt Chunav Ke Kary Ka Nirikshan

पंचायत आम निर्वाचन कार्यो के निरीक्षण 

Advertisement

गया: पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के कार्यो के निरीक्षण एवं समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह ने खिजरसराय तथा बेलागंज प्रखंडों का भ्रमण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

Gaya DM: Panchayt Chunav Ke Kary Ka Nirikshan, AnjNewsMedia
पंचायतChunavकार्यो के निरीक्षण:DM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा खिजरसराय के +2 यशवंत विद्यालय में ब्रजगृह का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निदेश दिए गए। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सेक्टर पदाधिकारी को प्रपत्र उपलब्ध कराकर उन्हें मतदान केंद्र का भ्रमण करने को कहें। साथ ही मतदान केंद्र के आस पास भेद्य क्षेत्रों, मतदान केंद्र जाने का रूट, कमज़ोर वर्ग के मतदाताओं सहित सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था तथा सफलतापूर्वक मतदान कराने की व्यवस्था के निमित सेक्टर पदाधिकारी को सभी व्यवस्थाओं का आकलन कर प्रतिवेदन देने का निदेश दें। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि ईवीएम की कमीशनिंग मतदान केंद्र पर ही सबके समक्ष किया जाना है। ज़िला पदाधिकारी ने वाहन की उपलब्धता के संबंध में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, खिजरसराय से जानकारी प्राप्त किया। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 18 पीसीसीपी का गठन किया गया है, जिसके लिए 18 पिकअप वान की आवश्यकता होगी। ज़िला पदाधिकारी को बताया गया कि इसी विद्यालय के मैदान में वाहन कोषांग बनाया जाएगा। ज़िला पदाधिकारी ने वाहन का सही सही आंकलन कर ज़िला परिवहन पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श करने का निदेश दिया। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों का द्वितीय स्तर का प्रशिक्षण प्रखंड में ही होगा। अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी, खिजरसराय द्वारा बताया गया कि खिजरसराय प्रखंड में 14 पंचायत हैं, जिसमे नौडीहा पंचायत सबसे अधिक मतदान केंद्र वाला हैं। इस प्रखंड में 18 सेक्टर बनाये गए हैं। कुल 203 मतदान केंद्र हैं। 

ज़िला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बथानी से विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव की अपेक्षा यह पंचायत चुनाव तकनीकी तथा विधि व्यवस्था दोनों दृष्टिकोण से जटिल होगा। अतः इस पर पहले से ही पूरा ध्यान रखना आवश्यक होगा। उन्होंने लाइसेंसी शस्त्रधारकों की गतिविधि पर भी नज़र रखने का निदेश दिया। साथ ही शस्त्रों का सत्यापन अच्छी तरह करने का निदेश दिया। ज़िला पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन तथा संपत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से अनुपालन कराने का निदेश दिया। 

बेलागंज प्रखंड स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ब्रजगृह निर्माण के कार्य का निरीक्षण ज़िला पदाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेलागंज को निदेश दिया कि ब्रजगृह निर्माण के कार्य मे तेजी लावे तथा 2-3 दिनों के अंदर ब्रजगृह का निर्माण पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वाहन कोषांग हेतु विद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया तथा निदेश दिया कि वाहन कोषांग हेतु प्रवेश द्वार तथा निकास द्वार अलग-अलग बनावें। पोलिंग पार्टी डिस्पैच तथा मटेरियल डिस्पैच के संबंध में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर को निर्देश दिया कि बेलागंज में प्रमुख स्थल पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कराना सुनिश्चित करें। साथ ही विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को अभी से ही सख्त रखें। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बेलागंज में 19 पंचायत हैं तथा 19 सेक्टर बनाए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेक्टर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र का भ्रमण करने हेतु निर्देश दें तथा अपने क्षेत्र अंतर्गत असामाजिक तत्वों, मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों, कमजोर वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित करने का निर्देश दे। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बेलागंज प्रखंड में 275 मतदान केंद्र हैं।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिस मतदान केंद्र पर 500 से अधिक मतदाता हैं, वहां कुछ अतिरिक्त मतदान कर्मियों को लगाने हेतु अभी से ही तैयारी करें। साथ ही मतदाताओं को पंक्तिबद्ध करने हेतु कर्मी को भी सुनिश्चित करें। 

जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!