Gaya Latest | {मगध फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति की बैठक}- AnjNewsMedia

मगध फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस सह कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू
Advertisement

जब मगध सशक्त बनेगा तब भारत भी मजबूत होगा : केएन त्रिपाठी

Gaya Latest | {मगध फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति की बैठक}- AnjNewsMedia
मगध फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस

गया : बोधगया के एक होटल में मगध फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस सह कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू हुई। जिसमें भाग लेने के लिए देश भर से तक़रीबन सौ प्रतिनिधि बोधगया पंहुचे। 

मगध फाउण्डेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने कहा कि अतीत की भांति समस्त मगध क्षेत्र को सशक्त बनाकर ही वृहद भारत का निर्माण हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि आज देश जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर राजनीति करने से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा चाणक्य, चंद्रगुप्त और सम्राट अशोक द्वारा स्थापित मगध की गरिमा को पुनर्स्थापित करना मगध फाउंडेशन का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ऑल इंडिया भिक्खू संघ के महासचिव भिक्खू प्रज्ञादीप ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि पूरा भारत पश्चिम की नकल कर रहा है लेकिन मगध फाउंडेशन के उद्देश्यों से लगता है कि आने वाले दिनों में भारतवासी भारतीय संस्कृति और महात्मा बुद्ध के दिखाए गए मार्ग का पुनः अनुसरण करेंगे। 

Gaya Latest | {मगध फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति की बैठक}- AnjNewsMedia
विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शाक्यमुनि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने मगध के गरिमामयी इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि मगध का इतिहास भारत का सबसे ज्यादा गौरवपूर्ण रहा है। 

उन्होंने कहा कि जीटी रोड का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। अतः जीटी रोड का नाम सम्राट अशोक राजमार्ग होना चाहिए। 

कार्यक्रम में बोधगया स्थित तिब्बत, बर्मा, थाइलैंड, भूटान आदि देशों के प्रतिनिधि बौद्ध भिक्षुओं ने भी भाग लिया और मगध फाउंडेशन के कार्यों और उद्देश्यों का स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

Gaya Latest | {मगध फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति की बैठक}- AnjNewsMedia
मगध फाउंडेशन के सेण्ट्रल कमिटी
तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों

कार्यक्रम में देश भर से पधारे मगध फाउंडेशन के सेण्ट्रल कमिटी तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों सी एस दुबे, के डी सिंह, डॉ अजय ओझा, राजेश रंजन, रिफातुल्लाह खान, डॉ साकेत शुक्ला, देबाशीष दत्ता, पाण्डेय प्रदीप शर्मा, सुनील चौबे, उमेश तिवारी, बबन पासवान, मनोज पाण्डेय, अमित तिवारी, राजकुमार प्रसून, हरिनारायण द्विवेदी, रंजन दूबे, रविकांत, शैलेश चंद्रवंशी, कलीम अंसारी, हुब्बान मल्लिक, मृत्युंजय तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, बलराम उरांव, मुरारी प्रसाद, सरिता सिंह, प्रियंवदा सिंह, पवन कुमार गौतम, रितेश पाण्डेय आदि लोगों ने अपना विचार प्रकट किया।

Gaya Latest | {मगध फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति की बैठक}- AnjNewsMedia
रिपोर्ट को YouTube के
AnjNewsMedia TV
पर
Watch
कर सकते हैं।- धन्यवाद

के डी सिंह ने कहा कि जीटी रोड का नाम सम्राट अशोक के साथ-साथ शेरशाह के नाम पर भी रखा जाना चाहिए। 

सी एस दुबे ने कहा कि पूरे देश से पधारे प्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार मंथन कर मगध क्षेत्र की मजबूती के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। 

Gaya Latest | {मगध फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति की बैठक}- AnjNewsMedia
फाउंडेशन का झण्डा फहराया

मगध फाउंडेशन के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार ने मगध फाउंडेशन का झण्डा फहराया। 

इस अवसर पर फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और मगध को सशक्त बनाकर वृहद भारत का निर्माण करने का संकल्प लिया। 

सदस्यों ने कहा कि महात्मा बुद्ध के ज्ञान की धरती से उन्हें नई उर्जा की प्राप्ति हुई है। 

यहां से लौटकर वे सभी सशक्त मगध- वृहद भारत के निर्माण के लिए तन, मन, धन से जुट जाएंगें। 

मगध का इतिहास ही भारत का इतिहास है। कार्यक्रम का संचालन मगध फाउंडेशन के महासचिव डॉ अजय ओझा ने किया।


– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!