![]() |
निरीक्षण : संजीव हंस, प्रधान सचिव ऊर्जा and Dm Gaya |
निरीक्षण के क्रम में प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग ने कहा कि बाहर से आए पिंडदानी लोगों से मिलकर काफी सुखद अनुभूति महसूस हुई है। काफी पिंडदानी में सरकार तथा प्रशासन के तैयारियों को सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों को लेकर एक जनरल इंप्रेशन यह मिला है कि सभी लोगों ने इसे इस टेंट सिटी एवं अन्य व्यवस्था को सराहा है।
![]() |
संजीव हंस, प्रधान सचिव ऊर्जा and Dm Gaya |
निर्बाध बिजली आपूर्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि टेंट सिटी से लेकर मेला क्षेत्र में पूरे समस्त एरिया में चार कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिसमें एक कंट्रोल रूम जिला प्रशासन के सहयोग में बनाया गया है। विद्युत आपूर्ति लगातार 24 घंटे मुहैया कराई जा रही है, जहां भी कहीं फॉल्ट होता है उसे 5 से 10 मिनट में ठीक करवाया जाता है। निरंतर बिजली सप्लाई और बनी रहे इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है। उन्हें भी निर्देश दिया गया है कि यह व्यवस्था को लगातार आगे बनाए रखें ताकि आने वाले दुर्गा पूजा तथा अन्य पर्व में भी बिजली की कोई समस्या ना हो।
टेंट सिटी निरीक्षण के पूर्व प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति अंचल गया के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया, जिसमें डेडीकेटेड एग्रीकल्चर फीडर में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल रखने, खराब एवं बंद पड़े मीटर को बदलने का कार्य तेजी से कराने, स्मार्ट मीटर को लगाने की गति को और बढ़ाने एवं पितृपक्ष मेला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने तथा आने वाले दशहरा पर्व को लेकर लाइन मेंटेनेंस एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरवार, पितृपक्ष मेला 2022 के अवसर पर विधि व्यवस्था तथा अन्य अति महत्वपूर्ण कार्य के निष्पादन के कारण से कल दिनांक 23 सितंबर 2022 (शुक्रवार) को जिला पदाधिकारी का जनता दरबार को स्थगित रखा गया है।
अतः आप सभी को सूचित किया जाता है कि आगामी शुक्रवार अर्थात 23 सितंबर को जनता दरवार में न आवे।
जनहित में जारी