Gaya News | Gaya Hindi Samachar | गया टॉप हिंदी समाचार | जीविकोपार्जन अभियान – (Life Style Change) – (जीवन शैली में परिवर्तन- अब महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर) – AnjNewsMedia

जो दीदियाँ पहले सिर्फ रोटी बनातीं थीं, वे आज स्वावलम्बी बनीं 

Gaya News | Gaya Hindi Samachar | गया टॉप हिंदी समाचार | जीविकोपार्जन अभियान - (Life Style Change) - (जीवन शैली में परिवर्तन- अब महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर) - AnjNewsMedia
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल जोरों पर

गया : मिशन डायरेक्टर, जम्मू एवं कश्मीर राज्य जीविकोपार्जन अभियान  श्रीमती इंदु चैब ने कहा कि आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। हम यहाँ जीविका के कार्यों को समझने आए हैं। हम आपसे कुछ  सीखना चाहते हैं। उन्होंने अपने राज्य में चल रही परियोजना के विषय में भी जानकारी दी।

Advertisement

साथ ही उन्होंने कहा आपका कार्य क्षेत्र बहुत बढ़ चुका है। उन्होंने ये बातें जिला परियोजना समन्वयन इकाई गया के सभागार में जीविका के  अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं।

इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य जीविकोपार्जन अभियान के उप सचिव धनवंत माली एवं जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक, रिसोर्स सेल विश्वजीत भी भाग लेने गया पहुँचे हैं।

बैठक में राज्य परियोजना प्रबंधक, रिसोर्स सेल एवं जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार सासमल ने वरिष्ठ अधिकारियों को जीविका परियोजना यात्रा के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

जिला परियोजना प्रबंधक ने जीविका के त्रि-स्तरीय संरचना स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों के गठन एवं इनकी कार्य प्रणाली के विषय में बताया।

Gaya News | Gaya Hindi Samachar | गया टॉप हिंदी समाचार | जीविकोपार्जन अभियान - (Life Style Change) - (जीवन शैली में परिवर्तन- अब महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर) - AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया की प्रस्तुति

उन्होंने सामुदायिक संगठन के माद्यम से खाद्य सुरक्षा निधि, स्वास्थ्य सुरक्षा निधि एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संचाल के विषय में जानकरी दी। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे जीविका कर्मियों के कार्यों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण प्रबंधक मनोज गिरी द्वारा सामुदायिक संस्थाओं के क्षमतावर्द्धन की जानकारी दी गई। वित्त प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा वितीय प्रबंधन की जानकारी दी। पशुधन प्रबधक डॉक्टर संतोष के द्वारा जिले में बकरी एवं मुर्गी पालन के विषय मे जानकारी दी।

प्रबंधक गैर कृषि द्वारा ग्रामीण उद्यमियों के क्षमतावर्धन के विषय मे बताया। दीदी की रसोई के संचालन के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जो दीदियाँ रोटी बना रही थी वे आज रोटी कमा रही है।

प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण शम्भू प्रकाश ने आहार विविधता अभियान एवं इससे व्यवहार परिवर्तन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कोरोना काल में टीकाकरण अभियान में जीविका दीदियों की भूमिका के विषय मे जानकारी दी।

युवा पेशेवर राहुल ने सतत जीविकोपार्जन योजन की जानकारी दी जिसके माध्यम से अति निर्धनतम परिवारों को जीविकोपार्जन से जोड़ा गया है।

इसी प्रकार सभी अधिकारियों ने जीविका गया के माध्यम से हो रहे कार्यों विषय में जानकारी दी। इस बैठक में सभी अग्रणीय बैंकों  के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधकारी द्वारा बताया गया कि जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकली थी तो घर से बैंक शाखा की एक किलोमीटर की दूरी भी बहुत थी पर अब परिवर्तन आया है। जीविका का कार्य सराहनीय है। 


Gaya News | Gaya Hindi Samachar | गया टॉप हिंदी समाचार | जीविकोपार्जन अभियान - (Life Style Change) - (जीवन शैली में परिवर्तन- अब महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर) - AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया प्रस्तुति

अवैध खनन में संलिप्त वाहनों से वसूले गए 3 लाख 10 हजार


गया : अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें। इसी कड़ी में आज ज़िले के विभिन्न स्थानों में अवैध खनन के विरुद्ध औचक छापेमारी की गई, जिसमे बड़ी संख्या में अवैध बालू लदे ट्रक एवं ट्रक्टर को जप्त किया गया है।

जप्त किये गए वाहन इस प्रकार है :-

    •           ● मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 ट्रक्टर को जप्त किया गया है। 
    •           ● पाई बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 हाइवा को जप्त किया गया है।
    •           ● चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
    •           ● आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। 

जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही परिवहन विभाग द्वारा कागजो के जांचोपरांत फाइन की राशि वसूली की जा रही है  तथा खनन विभाग द्वारा जप्त वाहनों के विरुद्ध लगभग 3 लाख 10 हजार रुपया फाइन वसूला गया है। साथ ही 4 के विरुद्ध अलग अलग थानों में अवैध खनन के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!