Gaya News | Today Latest | Hindi News | बांका | पटना/बक्सर | AnjNewsMedia

विशुनपुर में गारलैण्ड ट्रेन्च -2 (किरौट) सिंचाई योजना का निर्माण कार्य

Gaya News | Today Latest | Hindi News | AnjNewsMedia
सरकार की महत्वकांक्षी योजना

गया : बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर खेत का सिंचाई का पानी योजना एवं “जल- जीवन -हरियाली अभियान के अन्तर्गत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा बिहार के विभिन्न जिलो में युद्ध स्तर पर आहर पईन एवं पोखर का जीर्णोद्वार कार्य कराया जा रहा है। हर खेत का सिंचाई का पानी अन्तर्गत गया जिले के पंचायत विशुनपुर प्रखंड- वजीरगंज में विशुनपुर गारलैण्ड ट्रेन्च -2 (किरोट) सिंचाई योजना का निर्माण कार्य किया गया है।

Advertisement

कार्य के पूर्व पहाड़ के तलहटी में गांव में गर्मी के दिनों में पीने का पानी का किल्लत हो जाति है एवं सिंचाई का कोई विस्तृत साधन नहीं था। इस योजना के तहत पहाड़ के तलहटी में Reservoir का कार्य किया गया है ताकि वर्षा के जल का संचयन किया जा सकें। इस योजना के अन्तर्गत खुदाई से निस्तृत मिट्टी से बांध का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना से लगभग 02 गाँवों के 2609 ग्रामीण लाभान्ति हो रहे हैं।

इस योजना के पूर्ण होने से लगभग 200 हे0 क्षेत्र में सिंचाई उपलब्ध होगा। लगभग 11.35 एकड़ में फैले इस Reservoir में लगभग 183528 घन मीटर जल भण्डारण की क्षमता का अतिरिक्त सृजन होगा। साथ ही साथ भूगर्भ जल में वृद्धि होगी तथा पशुओं के लिए पीने का पानी उपलब्ध होगी। इस योजना के अन्तर्गत 03 अदद आऊटलेट का निर्माण प्रावधानित हैं।

इमामगंज अपराधिक घटना

आज इमामगंज थाना अंतर्गत विष्णु बीघा बालू घाट पर दोपहर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा  अपराधिक घटना कारित किया गया। 

ऐसी सुचना थाना और वरीय पदाधिकारी को प्राप्त होने के पश्चात तत्काल घटना स्थल पर थानाध्यक्ष और वरीय पदाधिकारी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 

वादी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। इस घटना से सम्बंधित कुछ संदिग्ध लोगों से पुछताछ किया जा रहा है। 

घटना में शामिल अपराधकर्मियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया l 

उक्त टीम के द्वारा त्वरित गति से छापामारी करते हुऐ निम्नांकित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है :-  

  • 01. रंजय सिंह, पे 0 बलम सिंह, सा0 चुआवार 
  • 02. सुनील साव, पे 0 चमारी साव, चुआवार 
  • 03. रज्जाक मिया, पे 0 रजाबली, सा0 चुआवार 
  • 04. बृजनंदन प्रसाद, पे 0 चमारी महतो, सा 0 बहेरा सभी थाना इमामगंज, जिला गया को गिरफ्तार किया गया है। 

शेष बचे अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी हैं।

इमामगंज थाना अंतर्गत विष्णु बीघा बालू घाट पर दोपहर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा  अपराधिक घटना कारित किया गया। 

ऐसी सुचना थाना और वरीय पदाधिकारी को प्राप्त होने के पश्चात तत्काल घटना स्थल पर थानाध्यक्ष और वरीय पदाधिकारी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 

वादी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। इस घटना से सम्बंधित कुछ संदिग्ध लोगों से पुछताछ किया जा रहा है। 

घटना में शामिल अपराधकर्मियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। घटना में शामिल अपराधकर्मियो को चिन्हित करते हुऐ जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी l

मंदार पर्वत, बौंसी (बांका)  में फोटो प्रदर्शनी

उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद

 

Gaya News | Today Latest | Hindi News | बांका | AnjNewsMedia
प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम

पटना/(बौंसी/बांका) : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर द्वारा मंदार पर्वत, बौंसी (बांका)  में 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी तथा 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम  के आज दूसरे दिन बांका तथा आसपास के जिलों से भारी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने आए।

कल इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम द्वारा किया गया था। इस चित्र प्रदर्शनी में विशेष रूप से 27 जनवरी 2023(शुक्रवार) को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री के साथ  ‘परीक्षा पर चर्चा’ संवाद कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए सेल्फी स्टैंड लगाया गया है 

जो कि छात्रों के लिए उत्साह का केंद्र बना हुआ हैं। साथ ही भारत को पहली बार जी 20 की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष्य में सेल्फी भी पीएम स्टैंड भी लगाया गया है, जहां पर अतिथियों तथा दर्शकों ने  सेल्फी खिंचवाई।

Gaya News | Today Latest | Hindi News | बांका | AnjNewsMedia
फोटो प्रदर्शनी

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फोटो प्रर्दशनी में 100 से अधिक पैनल लगाए गए हैं, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं बिहार के नायकों को दर्शाया जा रहा है। 

साथ ही इसमें केंद्र सरकार की 8 साल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी है। उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूप से बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जा रही है।

कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध लोक कला मंच, दरभंगा तथा जहांगीर कव्वाल एंड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य, मैथिली संगीत तथा भजन प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित आम जनता द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।

आज आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, पुरस्कृत होने वालों में सोनम, प्रियांशु, सत्यम और दिव्यांशु शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन कल 16  जनवरी को किया जाएगा।


रिवर क्रूज टूरिज्म से बिहार में रोजगार, पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा बल

 

Gaya News | Today Latest | Hindi News | बांका | पटना/बक्सर | AnjNewsMedia
दुनिया के सबसे लंबे
रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास के बक्सर पड़ाव के दौरान

पटना/बक्सर : दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास के बक्सर पड़ाव के दौरान केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने क्रूज में मौजूद सैलानियों से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। 

Gaya News | Today Latest | Hindi News | बांका | पटना/बक्सर | AnjNewsMedia
बिहार में पर्यटन- तीर्थाटन को मिलेगा बल 

उन्होंने कहा कि रिवर क्रूज टूरिज्म से बिहार में पर्यटन एवं तीर्थाटन दोनों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बक्सर से लेकर भागलपुर तक चिरांद, पटना, अजगैबीनाथ धाम, विक्रमशिला विश्वविद्यालय जैसे अनेकों पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें सैलानी देखेंगे। यह यात्रा मूल रूप से भारत को जानने की यात्रा है। 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री के वसुधैव कुटुंबकम के सपने को साकार करने वाली यात्रा है, जिसका मूल ध्येय वाक्य – one earth, one family, one future है। 

उन्होंने कहा कि रिवर क्रूज टूरिज्म से आने वाले दिनों में बिहार में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे लोगों का आर्थिक संसाधन भी बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि रिवर क्रूज टूरिज्म की दिशा में यह शुरूआत है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास देखने को मिलेगा।

गंगा विलास क्रूज अपनी यात्रा के दूसरे दिन 14 जनवरी की संध्या में बक्सर के बंगला घाट पहुंचा, जहां पर सैलानियों का भव्य स्वागत किया गया। यह गंगा विलास क्रूज का बिहार में पहला पड़ाव है। 

बक्सर में रात्रि विश्राम के उपरांत सैलानियों ने 15 जनवरी की सुबह बक्सर के प्रसिद्ध राम रेखा घाट का दौरा किया, जहां उन्होंने मकर सक्रांति के मौके पर राम रेखा घाट आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को पावन गंगा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देखा और अपने कैमरे में कैद किया। 

इसके बाद सैलानियों को बक्सर स्थित सीता राम उपाध्याय संग्राहलय ले जाया गया, जहां उन्होंने गुप्त काल के सोने के सिक्कों, ऐतिहासिक, सांस्कृितक एवं पुरातात्विक धरोहरों को देखा। इसके बाद सैलानी ई-रिक्शा से वापस गंगा विलास क्रूज पर पहुंचे। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर से आगे की यात्रा के लिए क्रूज में बैठे सैलानियों को विदा किया। 

बक्सर के बाद गंगा विलास क्रूज का अगला पड़ाव सारण जिले के डोरीगंज में होगा, जहां सैलानी पुरातात्विक स्थल चिरांद का भ्रमण करेंगे। 16 जनवरी की शाम को क्रूज बिहार की राजधानी पहुंचे में पड़ाव डालेगा। पटना में सैलानी गोलघर, संग्रहालय, पटना साहिब गुरूद्वारा का भ्रमण करेंगे।


– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!