Gaya News (Top समाचार) JDU Bihar : Local Latest News – राजनैतिक नई जिम्मेवारी की गर्मजोशी – (जदयू के नव मनोनीत प्रदेश सचिव चंदन का भव्य अभिनन्दन) – AnjNewsMedia

जदयू के उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के माला से किया JDU के प्रदेश सचिव चंदन का अभिनन्दन 

गया के नागरिकों ने भी उन्हें किया गर्मजोशी से स्वागत
Advertisement

Gaya News (Top समाचार) JDU Bihar : Local Latest News - राजनैतिक नई जिम्मेवारी की गर्मजोशी - (जदयू के नव मनोनीत प्रदेश सचिव चंदन का भव्य अभिनन्दन) - AnjNewsMedia
JDU के नव मनोनीत प्रदेश सचिव चंदन का अभिनन्दन 

गया : जाहिर हो पिछले 25 जुलाई 2022 को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में गया के युवा संघर्षरत नेता डॉ. चन्दन कुमार यादव को प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

होम डिस्ट्रिक्ट गया पहुंचने पर उनके पैतृक आवास पर जिले के प्रबुद्ध नागरिकों और युवा साथियों ने 51 किलो के भव्य माला पहना एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका भव्य अभिनन्दन किया।  

इस मौके पर जदयू के नव मनोनीत प्रदेश सचिव चंदन ने कहा बिहार प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकत है। सुशासन की सरकार में प्रदेश में अमन- चैन है। बिहार के विकास में मैं भी अपना योगदान दे रहा हूँ। इस बड़ी जिम्मेवारी के लिए पार्टी का आभारी हूँ। उन्होंने कहा मेरा सौभाग्य है कि हमें इस लायक समझे। विकास पुरूष के हाथों को मजबूत करना है। यही मेरा संकल्प है। 

जाहिर हो पिछले 16 वर्षों से वे जदयू पार्टी से जुड़े हुए हैं। यही वजह है की अबकी पार्टी ने उन्हें जदयू के प्रदेश सचिव का बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!