DM एवं SSP की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गापूजा पर्व के मौके पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग
Advertisement
दुर्गापूजा विधि तथा शांति व्यवस्था संधारण
गया दुर्गा पूजा–2022 शांतिपूर्ण एवं सद्भावना
गया दुर्गा पूजा– 2022 शांतिपूर्ण एवं सद्भावना आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस लाइन गया के परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर की संयुक्त अध्यक्षता में की गई।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा अलर्ट मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी को निर्देश दिया कि ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कर्तव्यों के निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण हो इस बाबत चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पूजा में व्यवधान करने वाले, सामाजिक माहौल को दूषित करने वाले एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई करे।
रात्रि में श्रद्धालुओं तथा आम जनों का भीड़ मूर्ति प्रतिमा को देखने हेतु एक साथ निकलते हैं इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को रेगुलेट होते रहे इस पर विशेष नजर रखें।
पूजा,विसर्जन जुलूस ,डीजे पर प्रतिबंध इत्यादि को लेकर निर्देश दिए गए। निर्गत लाइसेंस में निहित शर्तो के उलंघन पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया। ब्रीफिंग में ड्यूटी का टाइमिंग को लेकर गंभीर रहने, कोई कोताही/लापरवाही करने पर कारवाई, नियंत्रण कक्ष, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण इत्यादि को लेकर निर्देश दिए गए।
किसी भी सूरत में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। निर्देश के उल्लंघन पर कारवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था संधारण प्रशासन के सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज़िला पदाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि व्यवस्था संधारण, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर एक-एक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण हेतु प्रमुख जगहों पर ड्राप गेट भी लगाए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण पर बेहतर प्रबंधन हेतु कई आवश्यक निर्णय भी लिए गए हैं।
अफवाह फैलाने वाले के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, की जाएगी सख्त करवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिया कि हुड़दंग बाजी करने वालों पर पूरी पैनी नजर रखी जाएगी किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा
यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैला कर सामाजिक ताने-बाने को डिस्टर्ब करने का प्रयास करता है तो ऐसे लोगों /तत्वों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153– ए एवं 505 के अंतर्गत अविलंब कार्रवाई की जाएगी। जिले का साइबर सेल, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विंग के द्वारा फेसबुक, सभी व्हाट्सएप ग्रुप, पोर्टल, वेब न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर विशेष नजर रखी जा रही है।
दुर्गा पूजा–2022 जिला नियंत्रण कक्ष :-
दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए जिला के नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड में रखा गया है, कहीं से भी कोई सूचना आने पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 2222253/59 है। 24 घंटा चलने वाला नियंत्रण कक्ष तीन पालीयों में चलेगा। नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रखी गयी है। इसके साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने ड्यूटी अस्थान पर हेलमेट तथा बॉडी प्रोटेक्टर के साथ ड्यूटी करें इसके अलावा सभी पदाधिकारी अपने मोबाइल फोन को वाइब्रेशन के साथ-साथ रिंगिंग मोड में रखें तथा आने वाले कॉल को तुरंत रिस्पांड करें।
आज अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर इंद्रवीर कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर पारस नाथ साहू के द्वारा गया शहर के सभी थानाध्यक्ष एवम् डीजे संचालकों के साथ बैठक अनुमंडल कार्यालय में की गई।
बैठक में सभी डीजे संचालकों को डीजे के सम्बंध में सरकार एवम् माननीय न्यायालय के दिशानिर्देश की जानकारी दी गई एवम् सभी से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। सभी डीजे संचालकों को निर्देश दिया गया कि डीजे किसी भी परिस्थिति मे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। दुर्गा पूजा में या विसर्जन के जुलुस में अगर कोई डीजे बजते हुए पाया जाता है तो डीजे मालिकों पर एवम् आयोजन कर्ता पर भी कारवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी तथा तय समय के अंदर ही लाउडस्पीकर बजाना होगा। सभी थानाध्यक्ष को डीजे के सम्बंध में दिए गए दिशानिर्देश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
दुर्गा पूजा- 2022
गया दुर्गा पूजा, 2022 के अवसर पर गया शहर एवं आस-पास के गांवों से काफी संख्या में दर्शकों के गया शहर में मेला देखने की संभावना है। आम दर्शकों को दुर्गा पूजा मेला में घूमने एवं दुर्गा माता के दर्शन करने में कोई कठिनाई नहीं हो इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, पुलिस उपाधीक्षक, नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, गया द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर ट्रैफिक प्लान निम्न रूप में बनाया गया है जो दिनांक 03.10.2022 से दिनांक 06.10.2022 तक प्रभावी रहेगा :
1. गया शहर में डोभी के तरफ से बड़ी वाहन का प्रवेश सुबह 06.00 बजे से रात्रि अगले दिन सुबह 03.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
2. सिकडिया मोड से किसी भी प्रकार का बड़ी वाहन का प्रवेश गया शहर में सुबह 06.00 बजे से रात्रि अगले दिन सुबह 03.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। …
भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं बिहार प्रशासनिक सेवा
भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के सास्थिक प्रशिक्षण का उदघाटन बीपार्ड, गया में बी. राजेन्द्रन, प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर के किया गया।
बिहार राज्य से झारखंड के पृथक्करण के समय बिहार राज्य के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान जो कि रांची में अवस्थित हैं, वह झारखंड राज्य के हिस्से में आया था। तत्पश्चात बिहार के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु वाल्मी, फुलवारी शरीफ पटना के परिसर में प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान एवं स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट का स्थापना किया गया। राज्य सरकार ने अप्रैल 2006 से उपरोक्त दोनों संस्थानों का विलय करके बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के नाम से चलाना प्रारंभ किया एवं बिपार्ड के अपने परिसर एवं भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया।
इस परिसर के उद्घाटन के पूर्व ही बिपार्ड, गया द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ कर दिया गया हैं एवं अभी तक बिहार निर्वाचन सेवा के 43 पदाधिकारी, बिहार आपूर्ति सेवा के 371 आपूर्ति निरीक्षक एवं पंचायती राज विभाग के 740 पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका हैं एवं 810 पंचायत सचिव प्रशिक्षणरत हैं।
वर्तमान में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चार लेक्चर हॉल, एक लेक्चर थिएटर, एक ट्यूटोरियल रूम एवं 150 प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास तैयार हो चुके हैं, परंतु जब यह परिसर अपनी पूर्ण क्षमता को प्राप्त कर लेगा, तब इसमें 12 लेक्चर हॉल 03 लेक्चर थिएटर, 384 छात्रावास, गेस्ट हाउस, फैकेल्टी, स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ हेतु आवास होंगे। साथ ही प्रशिक्षु पदाधिकारियों के एक्स्ट्रा सर्कुलर एक्टिविटी जैसे पीटी, योगा, खेलकूद आदि हेतु 10 एकड़ का भूखंड भी इस कैंपस से संलग्न हैं। साथ हीं उर्जा संरक्षण हेतु ब्रेडा द्वारा पुरे कैम्पस में सोलर ग्रिड स्थापित किया जा रहा है एवं भूगर्भिय जल संरक्षण हेतु वर्षा जल संचयन का व्यवस्था भी किया गया है। साथ हीं प्रशिक्षुओं द्वारा ब्रहमयोनी पर्वत एवं ब्रहम वन पर अब तक 2500 वृक्षारोपण किया जा चुका है। परिसर में ही स्वास्थ्य केन्द्र, भारतीय स्टेट बैंक का इ-कार्नर अवस्थित हैं। स्थानीय उद्यमिता के प्रोत्साहित करने हेतु वेजफेड एवं जीविका द्वारा भी अपना स्टॉल भी लगाए गए है।
शेष भाग मे भवन, आवासन, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज सिर्फ प्रशिक्षण/ सेशन का प्रारंभ किया गया है।
प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण बिपार्ड के रेगुलर संकाय, दक्ष प्रशासनिक पदाधिकारी पैन इंडिया लुक देने हेतु एवं अधिक से अधिक विकासोन्मुखी बनाने हेतु विभिन्न विषयों में दक्ष विशेषज्ञों को इन हाउस गेस्ट फैकेल्टी के रूप में बिपार्ड द्वारा इनगेज किया जाता हैं। साथ हीं आईआईएम अहमदाबाद, नालसर से संकाय एवं वैश्विक स्तर पर हो रहे कतिपय प्रशासनिक एवं विकासात्मक नवाचारों से अद्यतन कराने हेतु हावर्ड यूनिवर्सिटी, सिंगापुर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी को भी आमंत्रित किया जाता हैं। प्रशिक्षु पदाधिकारियों को अधिक से अधिक एक्सपोजर हेतु बिहार दर्शन, भारत दर्शन, ट्रैकिंग एवं नए कोर्स जैसे साइबर क्राइम, एथिक्स तथा लीडरशीप एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा हैं ।
प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार डा० बी. राजेन्द्रन ने अपने संबोधन में कहा की कतिपय अहम प्रशासनिक टिप्स दिए। साथ हीं इमानदारीपूर्वक एव जवाबदेही से राज्य एवं देश विकास में योगदान देने हेतु आवहन किया। आयुक्त, मगध प्रमंडल ने कहा कि आनेवाले समय में मुख्यमंत्री के प्रेरणा से एवं महानिदेशक बिपार्ड के मार्गदर्शन में बिपार्ड प्रशासनिक प्रशिक्षण के उच्चतम ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकेगा एवं देश के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेगा।
इस अवसर पर विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मगध प्रक्षेत्र, गया, डॉ त्यागराजन एस० एम०, जिलाधिकारी, गया, हरप्रीत कौर, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, अभिलाषा शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम, गया, विनोद दूहन, उप विकास पदाधिकारी, गया एवं भरत सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
जयंती समारोह
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया मयंक वरवड़े उपस्थित थे। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया हरप्रीत कौर, उप विकास आयुक्त विनोद दुहन सहित समाहरणालय एवं आयुक्त कार्यालय के वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला भूअर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता शाहबाज खां, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। साथ ही गांधी मंडप जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अविनाश चंद्र झा द्वारा शांति/गीता पाठ किया गया, मोहम्मद अजमातुल्लाह नदवीं, पनहर मस्जिद द्वारा क़ुरआन ए पाक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया, ज्ञानी दयाल सिंह, गुरुद्वारा, गया द्वारा भजन पढ़ा गया, महाबोधि मंदिर गया के आवासीय भिकु धर्मेंद्र जी, सहयोगी श्री शासना भंते तथा अन्य भंते द्वारा भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं गांधी मैदान चर्च की अंजली प्रधान द्वारा धर्मग्रंथ बाईबल का पाठ किया गया।
समाहरणालय, गया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता शाहबाज खान सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
फ्लैग मार्च
गया शहर के जेपी झरना, गेवालबीघा, मुन्नी मस्जिद, समीर टाकिया, मारनपुर, विष्णुपद, चांद चौरा, नादरागंज, पीरमांसुर, जीबी रोड, पंचायती अखाड़ा, रामशिला, बागेश्वरी, रेलवे स्टेशन, करीमगंज, एपी कॉलोनी, पुलिस लाइन क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
– AnjNewsMedia Presentation