बुलंद नारी से ही बुलंद समाज का निर्माण संभव
उनकी सराहनीय पहल का लोग कर रहे सलाम
Advertisement
![]() |
महिला थानेदार ने की सामाजिक पहल |
गया : गया ज़िला में महिला थानेदार ने समाज को हिंसा मुक्त बनाने की ठानी हैं। अपनी बटालियन के साथ महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने जागरूकता परेड कीं।
जिससे महिलाएं जागरूक हो रहीं हैं और समाज को हिंसा ना करने की पाठ पढ़ा रही हैं। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना समाज में फैली हिंसा रूपी गंदगी को मिटाने की प्रयास की हैं।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए वे तत्पर हैं। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव के रोकथाम हेतु वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और समग्र सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु महिला थाना ने सराहनीय पहल कीं हैं।
वन स्टॉप सेंटर की पदाधिकारी आरती कुमारी ने भी इस पहल को धारदार बनाते हुए मजबूती प्रदान कीं। महिला थाना अध्यक्ष ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विधियों की कानून की भी जानकारी दीं।
![]() |
महिला थानेदार की जागरूकता |
महिलाओं को अपने विरोध हो रहे अपराधों से निपटने के लिए भी जागरूक कीं। महिलाओं को देने वाली सहायता संस्थानों। जैसे महिला हेल्प डेस्क 112 नंबर 1098 का प्रचार- प्रसार किया।
महिला थाना के थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी ने महिलाओं का कार्य स्थल पर हो रहे यौन उत्पीड़न से संबंधित हिंसा के बारे में जागरूक किया। महिला थाना के थानाध्यक्ष रवि रंजना ने आगे कहा मेरा उद्देश्य महिलाओं को घर एवं कार्यस्थल दोनों जगहों पर सुरक्षा दिलाने का है। क्योंकि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज को जन्म देती है। समाज को जागरूक बनाना हमारा संकल्प है।
– AnjNewsMedia Presentation