Gaya Town Me Ghati Ghatana

 विधायक प्रेम ने एसएसपी से की शहर में घटी घटना की जाँच की माँग
Advertisement

गया : गया शहर में हाते गोदाम के चार दुकान में दिनांक 30/03/2021 की मध्य रात्रि में शटर काटकर भीषण चोरी की घटना को याचिका समिति के सभापति,सह गया शहर के विधायक डॉ प्रेम कुमार जी ने इस घटना को संज्ञान लेते हुए ,भाजपा का एक शिष्ट मंडल भेजकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।घटना की जानकारी के बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार साह से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।घटना स्थल पर भाजपा नेताओं के द्वारा घटना स्थल पर मौजूद नगर पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा बतलाया गया कि घटना मध्य रात्रि का है,और बड़े गिरोह का हाथ है,तथा शातिर दिमाग लगाकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना को जाँच के लिये टेक्निकल सेल को लगाया जा रहा है। डॉ प्रेम कुमार के द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए FSL एवं अन्य जाँच उपकरणों से की जाय। साथ ही साथ सभी व्यावसायिक क्षेत्रो में लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।जिसे व्यावसायिकों में विश्वास जाग सके।आज के प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता,ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर,पार्षद दीपक चंद्रवंशी,व्यावसायिक प्रकोष्ट के संयोजक दीपक पांडेय,सह संयोजक सुरेंद्र कुमार यादव,बिनोद कुमार गुप्ता, गणेश लोहानी।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!