त्रुटिरहित वोटर लिस्ट के प्रकाशन के लिए वजीरगंज बीडीओ ने बुलाई बैठक, कल होगी चर्चा, तैयारी पूरी
Advertisement
पंचायत प्रतिनिधियों सहित आमजन लेंगे भाग
गया : नगर पंचायत वजीरगंज के प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन प्रखंड विकास पदाधिकारी वजीरगंज द्वारा कर दिया गया है। जाहिर हो मतदाता सूची से संबंधित दावा/ आपत्ति की निर्धारित तिथि है 10 जून।
![]() |
वजीरगंज बीडीओ |
नगर पंचायत वजीरगंज के वोटर लिस्ट का फाईनल प्रकाशन के लिए कल होगी बैठक। उसके बाद फाईनल वोटर लिस्ट किया जाएगा प्रकाशित।
![]() |
नगर पंचायत वजीरगंज के प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची को निहारते लोग, सत्यापन की लगी होड़ |
जाहिर हो यदि वोटर लिस्ट में कोई शिकायत मिलेगी तो उसे शीघ्र निदान किया जाएगा। तब त्रुटिरहित वोटर लिस्ट को प्रकाशित किया जाएगा। जिसके आधार पर वजीरगंज नगर पंचायत में वोट होगी।
राजनैतिक व्यक्तियों में चुनाव की सुर्ख़ियाँ फिर से ज़ोर पकड़ने लगी है।
ज्ञात हो उक्त प्रारूप मतदाता सूची मुख्यतः दो ग्राम पंचायत का है। उन दो ग्राम पंचायत में क्रमशः दखिनगांव ग्राम पंचायत सहित पुनावां ग्राम पंचायत शामिल है। वजीरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाघिकारी ने पूरी जिम्मेवारी के साथ मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित की है। जिसमें थोड़ी त्रुटि मिल सकती है। जिसे खंघालने में जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन जुटे हुए हैं। इसी वोटर लिस्ट पर प्रत्याशिओं की किस्मत आधारित है। यही वोटर लिस्ट चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशिओं के भाग्य का सितारा बन कर चमकेगा। सच, यह केवल वोटर लिस्ट ही नहीं, किस्मत का पिटारा भी।
➖AnjNewsMedia