Haj 2023 | Gaya से Bihari आजमीने Haj की रवानगी पूरी} | (Haj 2023 News) | [Haj Yatra]- Anj News Media

Haj 2023 | Gaya से Bihari आजमीने Haj की रवानगी पूरी} | (Haj 2023 News) | [Haj Yatra]- Anj News Media

Haj 2023 : Gaya से Bihari आजमीने Haj की रवानगी आज पूरी हो गई। पूर्व से निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सभी यात्री मक्का- मदीना के लिए रवाना हो चुके हैं।

Advertisement

Haj 2023 News : DM डॉ० तयागराजन एसएम ने कहा कि Gaya Airport से 3212 यात्री हज के लिए रवाना हुए हैं। 3212 हज यात्रियों में पुरुषों की संख्या-1840 थी। जबकि महिलाओं की संख्या-1372 थी। 

नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विगत वर्षों के तुलना में इस वर्ष कई विशेष व्यवस्थाएं जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन के आदेशानुसार किए गए थे। 

इस बार गया हवाई अड्डा पर महिला हज यात्रियों के लिए पहली बार महिला हेल्प डेस्क बनाया गया था। जिसमें महिला टीचरों के प्रति नियुक्ति की गई थी। 

वह महिला हज यात्रियों की सेवा कर रही थी। महिला हेल्प डेस्क बनाए जाने का हज यात्रियों ने भी स्वागत किया था। 

Haj 2023 | Gaya से Bihari आजमीने Haj की रवानगी पूरी} | (Haj 2023 News) | [Haj Yatra]- Anj News Media

Haj Yatra : इस बार रात्रि में ही हज यात्री पटना हज भवन से गया हवाई अड्डे पर पहुंच रहे थे। 

जिनके खाने से लेकर आवासन तक  की व्यवस्था की गई थी। पहली बार तीन पंडाल (दो छोटे और एक बड़ा जर्मन पंडाल) बनाए गए थे। 

Haj : जिसमें 500 से अधिक लोगों के विश्राम एवं प्रार्थना करने की जगह थी। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल थे। 

साथ ही इस बार पीएचडी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के जरिए बनाए गए शौचालय के अलावा नगर निगम की ओर से तीन मोबाइल टॉयलेट भी रखा गया था।

Haj 2023 | Gaya से Bihari आजमीने Haj की रवानगी पूरी} | (Haj 2023 News) | [Haj Yatra]- Anj News Media

गर्मी और हिट वेब को देखते हुए पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था काफी मात्रा में की गई थी। 

पीएचडी विभाग की ओर से चिल्लर आर ओ वाटर मशीन के अतिरिक्त वाटर एटीएम मशीन और 24 घंटे से ज़्यादा पानी को ठंडा रखने वाले दो बड़े टैंकर रखे गए थे। 

जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर हज यात्री भी काफी प्रसन्न थे। 

हज यात्रियों को छोड़ने आने वाले संबंधियों ने भी जिला प्रशासन के कार्य की सराहना की है। 

मधुबनी से आए मौलाना वसी बरकाती ने जिला प्रशासन की व्यवस्था पर कहा कि यहां की व्यवस्था में कुई कमी नही है। खास बात ये है कि यहां की व्यवस्था में बूढ़े उम्रदराज़ लोगों का खेयाल रखा गया है। 

कंट्रोल रूम, ‘May I Help You’, हेल्थ शिविर एवं यहां हज यात्रियों के सेवा और व्यवस्था में लगे सभी सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी और रजाकार जो सिविल सोसाइटी की तरफ से आकर हज यात्रियों की सेवा करते हैं।

Haj 2023 | Gaya से Bihari आजमीने Haj की रवानगी पूरी} | (Haj 2023 News) | [Haj Yatra]- Anj News Media

हाजियों की सेवा में वह तत्पर रहते हैं जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। 

DM डॉ त्यागराजन को बधाई देते हुए हज यात्रियों ने कहा के जिला प्रशासन ने इस बार ऐसी व्यवस्था की थी कि उन्हें कहीं से भी कुई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। 

हज यात्रियों की सेवा में लगे सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी और रज़कारों ने हज यात्रियों की श्रद्धा के साथ सेवा की है। 

बिहार हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने गया हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन और गया एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है। 

चेयरमैन ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा जिला प्रशासन ने यहां व्यवस्था की है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागगराजन बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने हज यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था की। 

उन्होंने गाय हवा हवाई अड्डे पर हज यात्रियों की सेवा में लगे सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों खास कर ज़िला प्रशासन की तरफ से बनाए गए हज नोडल अफसर जितेंद्र कुमार, एयरपोर्ट के नोडल अफसर सैयद तनवीर अशरफ की भी सराहना की और कहा कि यह सभी श्रद्धा भाव एवं  पूरी लगन और मेहनत से हज यात्रियों की सेवा की है जिसके लिए हज भवन पटना शुक्रगुजार है। 

गया के रज़कारों ने भी ज़िला प्रशासन एवं DM डॉ त्यागराजन, GAYA AIRPORT अथॉरिटी के डायरेक्टर बनकजीत साहा, सीआईएसफ के कमांडेंट बलबीर कुमार सिंह और AIRPORT एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के जवानों एवं अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। 

सभी ने मिलकर जिला प्रशासन और हज कमेटी का सहयोग किया। जिसकी वजह से अच्छे और शांतिपूर्वक हज आप्रेशन- 2023 संपन्न हुआ।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!