Hajj 2023 Dates | {Haj के लिए Airport से उड़े आजमीने हज} | [Haj Yatra Gaya Latest]- Anj News Media- Exclusive

Haj News Today – Haj Yatra के लिए Gaya Airport से उड़े आजमीने हज

Hajj 2023 Dates | {Haj के लिए Airport से उड़े आजमीने हज} | [Haj Yatra Gaya Latest]- Anj News Media

Haj Yatra Gaya : गया एयरपोर्ट से हज यात्रियों का चौथा काफिला भी खुशगवार माहैल में  रवाना हुआ।  आज चौथा काफिला सुबह आठ  बजे रवाना हुआ।  इस काफिले में 144 हजयात्री थे। 

Advertisement

अब तक कुल 569 हज यात्री मक्का में हज के लिए पहुंच चुके हैं। इन में  पुरुष  341 और  महिलाएं 228 थीं।हजयात्रियों  के लिए  जिला प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। हज भवन पटना से रात्रि 10:00 बजे से पहले आने वाले हज यात्रियों के लिए यहां भोजन  की व्यवस्था भी की गई है। जब वे हर दिन हज यात्रियों के लिए चाय , नाश्ता एवं लीची पानी दिया जाता है। 

Hajj 2023 Dates | {Haj के लिए Airport से उड़े आजमीने हज} | [Haj Yatra Gaya Latest]- Anj News Media

Haj : जिला प्रशासन की ओर से गया हवाई अड्डे पर नियुक्त किए गए कर्मचारी, अधिकारी बड़े आदर के साथ हज यात्रियों के सेवा में लगे हुए हैं। हर दिन गया हवाई अड्डे से 140 से अधिक हज यात्रि उड़ान भर रहे हैं। सुबह में विमान होने की वजह से रात्रि में ही हज यात्रियों के साथ उनके परिजन दोस्त और करीबियों की बड़ी संख्या उपस्थित रहती है। लगभग हर रात्रि गया हवाई अड्डा पर 1000 लोग होते हैं। 

Haj Yatra Today News : जिनके लिए जिला प्रशासन की ओर से काफी व्यवस्था की गई है। अच्छी व्यवस्था को लेकर हज यात्री भी खुश हैं। यात्रियों ने जिला प्रशासन  की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार बेहतर इंतजाम हैं। बिहारशरीफ के रहने वाले एक हज  यात्री मुहम्मद साबिर ने गया एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं के संदर्भ में कहा कि वह यहां पहले भी आ चुके हैं। हज यात्रियों के उड़ान के दौरान की व्यवस्थाओं को देखा है। पहले भी व्यवस्था बेहतर होती थी, लेकिन इस बार और भी बेहतर और अच्छी व्यवस्था की गई है । 

News Today : हज नोडल अधिकारी एवं जिला प्रशासन के दूसरे पदाधिकारी एवं कर्मचारी  सेवा में लगे हुए हैं। ईश्वर से दुआ है की उनकी सेवा को स्वीकार करे। 

हज यात्री मोहम्मद साबिर ने कहा के गया के DM डॉ त्यागराजन एसएम पहले नालंदा जिला में भी जिला पदाधिकारी के तौर पर सेवा दे चुके हैं। वह उनके कार्य से अच्छे से वाकिफ हैं। डीएम त्यागराजन अच्छी व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। यहां भी उन्होंने हम हजयात्रियों के लिए बड़ी अच्छी व्यवस्था कराई है।

Pls Watch The Related Video : 


          पटना जिला से आए  डॉक्टर आईएच खान ने  कहा कि किसी व्यवस्था का आकलन करना है तो वहां के स्वच्छता को देखें। अच्छी स्वच्छता बेहतर प्रबंधन की निशानी होती है। 

सफाई कर्मचारी रात भर सफाई में व्यस्त नजर आए हैं। हज यात्रियों की सहायता के लिए हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था के साथ  कंट्रोल रूम, पुलिस नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ शिविर की भी तारीफ की और कहा के यहां के लोग हज यात्रियों से अच्छे व्यवहार से मिलते हैं और खूब सेवा कर रहे हैं। 

Hajj 2023 Dates | {Haj के लिए Airport से उड़े आजमीने हज} | [Haj Yatra Gaya Latest]- Anj News Media

हज यात्रियों ने जिला प्रशासन की ओर से अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं का लगाए गए प्रदर्शनी की भी तारीफ करते हुए कहा कि इन योजनाओं की जानकारी जिन लोगों को नही होगी। वे यहां से जानकारी हासिल करेंगे।  इसलिए यह प्रदर्शनी स्टाल भी लगाना जिला प्रशासन का अच्छा फैसला है। 

            डीएम त्यागराजन एसएम ने हज यात्रियों के लिए किए गए व्यवस्था का आज भी नोडल पदाधिकारी से फीडबैक लिया और उन्होंने नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को आदेश दिया की लगातार सफाई कराई जाए और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से हो। 

गर्मी को देखते हुए शुद्ध एवं ठंडा पानी की व्यवस्था हर हाल में आखिरी दिन तक रहे। Airport पर लगाए गए सरकारी कर्मचारी अच्छे ढंग से काम करें। कंट्रोल रूम May I Help You काउंटर एवं स्वास्थ्य शिविर सक्रिय रहे। हज यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखा जाए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!