ISI Mark Logo | ISI Mark Helmet | {असली- नकली ISI मार्क पहचानो}

ISI Mark Logo | ISI Mark Helmet | {असली-  नकली ISI मार्क पहचानो}- Anj News Media
Advertisement

पटना, (अंज न्यूज़ मीडिया) भारतीय मानक ब्यूरो, पटना शाखा कार्यालय एवं प्रयोगशाला, पाटलीपुत्रा औद्योगिक प्रांगण पटना द्वारा आज छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक्सीपोजर विजिट कराया गया। 

ISI Mark Logo: असली- नकली ISI मार्क पहचानो

भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यालयों द्वारा समय- समय पर विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं- शिक्षकों एवं औद्योगिक समूह के लोगों का एक्सीपोजर विजिट कराया जाता है। 

इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं औद्योगिक समूह के लोगों के बीच मानकीकरण के विषय में जागरूकता पैदा करना है। 

मानकीकरण के बारे में उनके बीच कई तरह की जानकारी उपलब्ध कराई गई। वे  लोग उस जानकारी को अन्य  लोगों के बीच चर्चा के माध्याम से Share करते हैं। जिससे आमजनों के बीच जागरूकता फैलती है। 

इसी क्रम में कुल 25 छात्र- छात्राएं और संकाय सदस्य संजय कुमार झा और मनाली सिंह ने पटना कार्यालय एवं प्रयोगशाला का दौरा किया। 

उन्हें BIS के कार्यकलापों एवं प्रयोगशाला द्वारा किये जा रहे परीक्षणों के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्रेजुएट इंजीनियर ने छात्र-छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो की विभिन्न गतिविधियों जैसे उत्पाद प्रमाणन (ISI) मार्क, ISI Hallmark (हॉलमार्क) एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर रजिस्ट्रेरशन मार्क के बारे में बताया।

उन्हें असली एवं नकली ISI मार्क पहचानने का भी तरीका बताया गया। इसके साथ ही BIS केयर App एवं Know Your Standard की जानकारी दी गई। 

प्रयोगशाला के विभिन्नं खंडों यानि रासायनिक, यांत्रिक, सीमेंट, माइक्रोबायोलॉजी, एवं रेफरल एसेइंग लैब का उन्हें दौरा कराया गया। 

इस दौरान छात्र- छात्राओं को परीक्षण कर्मियों ने जाँच की बारीकियों से अवगत कराया एवं उनके बीच जानकारी साझा किया।    

BREAKING NEWS

राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), पटना ने शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया आवेदन। 

पटना : कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), पटना ने शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (ITI) के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए आवेदक से कोई ट्यूशन एवं परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
फैशन डिजाइन और प्रौद्योगिकी और कॉस्मेटोलॉजी में दो पाठ्यक्रम है। केवल महिला उम्मीदवारों के लिए एक वर्ष की अवधि है। उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 
अधिक जानकारी के लिए, फ़ोन: 0612- 2567333 /+918707726869 पर संपर्क किया जा सकता है या वेबसाइट https://nstiwpatna.dgt.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!