Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां

हाजीपुर/पटना, 18 अगस्त, 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) बिहार के हाजीपुर में Jagrukta कार्यक्रम संपन्न हो गया। पांच दिनों तक चली जागरूकता।

 फोटो प्रदर्शनी व Jagrukta कार्यक्रम 2023 ख़त्म 

Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां  - Anj News Media
Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां – Anj News Media

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा हाजीपुर के ब्रह्मदेव मुनि उदासीन संस्कृत महाविद्यालय में बीते पांच दिनों से चला आ रहा फ़ोटो प्रदर्शनी सह Jagrukta कार्यक्रम आज खत्म हो गया।

Advertisement

केंद्र सरकार की योजनाओं का खूब हुआ प्रसार 

समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीआईबी एवं सीबीसी, पटना के उपनिदेशक ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रदर्शनी बेहद कारगर रही है। बीते पांच दिनों में जिस प्रकार से विभाग द्वारा आम जनता और युवा पीढ़ी को सूचनाएं देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी तथा विभिन्न Jagrukta कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य किए गए हैं, वह बेहद सराहनीय रहा।

उन्होंने कहा कि आज के समय में सूचना बहुत बड़ा हथियार है और आम जनता को सरकार के द्वारा किए जा रहे तमाम कार्यों के बारे में सूचना एकत्रित करनी चाहिए। इस दिशा में यह प्रदर्शनी बेहद कारगर साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश के तहत मिट्टी एकत्रित करना तथा हर घर तिरंगा के तहत स्कूली बच्चों और आम जनता द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जाना इस कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धियां रही हैं।

इस Jagrukta कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जो संदेश दिया गया है, वह दूरगामी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार हेतु इस प्रकार के वृहद कार्यक्रम विभाग द्वारा आगे भी चलाएं जाएंगे।

Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां  - Anj News Media

डाक विभाग, हाजीपुर के डाक अधीक्षक ने डाक विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसी वर्ष एक अप्रैल को शुरू की गई महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत अच्छी योजना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना तथा वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। हाजीपुर जिले में आयुष्मान भारत योजना पर कार्य कर रहे पदाधिकारी ने विस्तारपूर्वक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में लोगों को बताया।

उन्होंने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में लगाए गए आयुष्मान भारत स्टाल के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग 26 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां  - Anj News Media
Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां – Anj News Media

हाजीपुर में फोटो प्रदर्शनी एवं Jagrukta कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक अच्छा जरिया है।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख ने कहा कि बीते पांच दिनों में हमने फोटो प्रदर्शनी और विभिन्न प्रकार के Jagrukta कार्यक्रमों के माध्यम से हाजीपुर की आम जनता को सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और केंद्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत बेहद लाभदायक सिद्ध हुआ। विभिन्न स्टालों के जरीय लोगों को केंद्रीय योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

Jagrukta के मौके पर उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से शानदार तरीके से जानकारी दी गई है।

Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां  - Anj News Media
Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां – Anj News Media

इससे लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी पर लगे फोटो प्रदर्शनी को युवा पीढ़ी ने बड़ी संख्या में न केवल देखा बल्कि उससे बहुत कुछ सीखा और ग्रहण भी किया।

चित्रांकन, भाषण और कविता पाठ की हुई प्रतियोगिता

Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां  - Anj News Media
Jagrukta | 2023 जागरूकता ख़त्म ! मोदी योजना की सुर्खियां – Anj News Media

कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के बीच कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज्ञान ज्योति विद्यालय की सुप्रिया, पलक, प्रेरणा और काजल को कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता की विजेता के रूप में सम्मानित किया गया।

ज्ञान ज्योति विद्यालय में 17 अगस्त को आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा त्रिशला, पलक, शिवांगी सिंह, प्रज्वल, मोहित राज और काजल को चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी के तौर पर पुरस्कृत किया गया।

आज कार्यक्रम स्थल पर समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक दल बिरहा की गायिका लक्ष्मी को सीबीसी के उप निदेशक संजय कुमार ने सम्मानित किया। लक्ष्मी ने बिरहा गायन के द्वारा आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताते हुए लोगों का दिल जीत लिया।

साथ ही सांस्कृतिक दल विरासत को भी मौके पर सम्मानित किया गया। उन्होंने भी अपने कलाकारों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में गीत, संगीत के जरिए लोगों को जागरूक करने का बखूबी कार्य किया है। आज कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!