JDU | गया | News in हिंदी: की ताज़ा खबर, (JDU मनोनयन-पत्र2022) – [ब्रेकिंग और लेटेस्ट Top न्यूज] – AnjNewsMedia

जदयू अपने मनोनीत सदस्यों को देगा मनोनयन-पत्र


गया : गया जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन पूरी कर ली गयी है। गया जिला जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को 5 अगस्त 2022 को मनोनयन पत्र दिया जाएगा।

Advertisement

JDU | गया | News in हिंदी: की ताज़ा खबर, (JDU मनोनयन-पत्र2022) - [ब्रेकिंग और लेटेस्ट Top न्यूज] - AnjNewsMedia
गया जिला जदयू के
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के 
जिलाध्यक्ष विनोद

जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गया गांधी मंडप में पूर्वाहन 11:00 बजे से मनोनयन- पत्र प्रदान करने एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद एवं जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विजय सिंह निषाद, गया जिला जनता दल यू के ग्रामीण एवं नगर अध्यक्ष शामिल होगें। उन्हीं के कर कमलों द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया जाएगा।

जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह के महत्व एवं उद्देश्य के गंभीरता पर चर्चा की जाएगी। नव मनोनीत साथियों को जिम्मेवारी से निपटने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

संगठन के मजबूती के लिए सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा करना लक्ष्य है। नीतीश सरकार में अति पिछड़ा वर्ग के विकास झलकने लगी है।

अति पिछड़ा वर्ग के लोगों में राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!