JDU Gaya- Information given about public welfare schemes of Bihar government : बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जनहितार्थ कार्य करने से संगठन होगा मजबूत : विनोद

जदयू के संगठन विस्तार का लिया गया संकल्प


गया : ज़िले के शेरघाटी प्रखंड जनता दल यू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक शेरघाटी में संपन्न हुई।

Advertisement

JDU Gaya- Information given about public welfare schemes of Bihar government : बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, JDU, AnjNewsMedia
शेरघाटी में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न 

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जनहित में कार्य करने से संगठन का विस्तार होगा।

बिहार सरकार के कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी घर- घर तक पहुँचाने से संबंध और भी मजबूत होगी। सरकार के विभिन्न योजनाओं में से सालों भर चलने वाली योजनाएं हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता भत्ता योजना, मुख्यमंत्री उधमी योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सवारी गाड़ी योजना। जिसकी जानकारी डोर-टू- डोर जाकर देने से संगठन मजबूत होगा ही, लोग पार्टी से भी जुड़ेंगे।

सरकार की उधमी योजना में लाये गए बदलाव के बारे में भी उन्हें बताया गया। 102 ट्रैड को कम कर के अब उसे 54 कर दिया गया है। इसी पर अब अनुदान मिलेगा।

JDU Gaya- Information given about public welfare schemes of Bihar government : बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, JDU, AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया की प्रस्तुति

इस मौके पर जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंदु पुष्प का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री पुष्प ने  कहा कि जनता दल यू के संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी, जनहितकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि  पार्टी के विचारधारा से आम- अवाम को अवगत कराएं। वहीं, विष्णुदेव प्रजापति ने कहा कि जनता दल यू महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित है। जनता दल यू में परिवारवाद का गुंजाइश नहीं है।

वहीं, इसी कड़ी में विनय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता दल यू समाज सुधार का अनेकों कार्यक्रम जनहितार्थ चलाई है। वहीं,बैजनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि संगठन के जरीय ही कार्यकर्ताओं को मान- सम्मान मिलता है।वहीं, दिलीप यादव ने कहा कि सरकार की जनहित कार्य बिहारवासियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

बैठक को सुबोध कुमार, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, खुर्शीद आलम, रामलखन प्रसाद, राम दयाल चौहान, सुधीर ठाकुर, कुलेंद्र प्रसाद, महेंद्र ठाकुर, राम स्वरुप स्वर्णकार, रामचरण प्रसाद, नीतू शर्मा, अर्जून प्रसाद, अवदुल कलाम अंसारी, विनोद साव आदि ने संबोधित किया।

पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन के विस्तार में भरपूर सहयोग करने का संकल्प लिया गया। वहीं, जातीय जनगणना कराने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोटि- कोटि आभार प्रकट किया।

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र कुमार दांगी ने किया।


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!