JDU Ne Kiya Vimarsh

 गया सिवरेज सिस्टम पर विमर्श
Advertisement

गया : गया के सिवरेज सिस्टम पर विस्तार से गंभीरतापूर्वक विचार करना और जल संरक्षण के सदोपयोग की सलाह देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए जनता दल यू के नेता विनोद  कुमार ने प्रशंसा करते हुए

कहा कि गया के पौराणिक मान्यता और बढ़ती आबादी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील किया कि लोग जल का न करें दुरूपयोग पर सभी एक मत होकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने बताया कि नीतीश सरकार गया के पेयजल संकट को काफी करीब से देखे है। इसी के चलते गंगा जल उद्बव योजना के अंतर्गत गंगा का पानी संग्रहित कर शुद्ब पेयजल के रूप में गया और बौद्बगया पहुंचाया जायेगा। जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर जलापूर्ति की है योजना।श्री कुमार ने बताया कि इतने ही नहीं शोधित जल का सिंचाई के अलावे अन्य दूसरे कार्यों में भी सदुपयोग हो।इस पर गंभीरता से विचार किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के सिवरेज की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित सिवरेज स्कीम, पोपुलेशन एंड सिवेज फ्लो क्वांटिटी पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करना वधायी के पात्र हैं।

गया के सिवरेज सिस्टम पर बिचार विमर्श करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाइयां देने वाले में प्रकाश राम पटवा,राम कुमार मेहता, रौशन पटेल, अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, रामदेव चौहान, अशोक गुप्ता, अंजू देवी, विकास कुमारी, हरी साव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, इंद्र ठाकुर, रामानंद शर्मा विष्णु देव प्रजापति व अन्य है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!