सुंदरानी के निधन पर नगर विधायक प्रेम ने जताया दुख, उन्हें दी भावांजलि
Advertisement
गया : प्रख्यात गांधीवादी जमुना लाल बजाज सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित वयोवृद्ध द्वारको सुंदरानी
के निधन पर याचिका समिति के सभापति सह गया शहर विधायक डॉ प्रेम कुमार के द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया।
डॉ प्रेम कुमार ने दिवंगत द्वारको सुंदरानी को याद करते हुए महान विचारक मानव सेवा एवं गरीबों के भगवान के रूप में जाने जाते थे।
उनके निधन से समाज के वंचित लोगों को उत्थान में जो कार्य किये है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य बोधगया भगवान बुद्ध की धरती पर अपने ट्रस्ट के माध्यम से लाखों व्यक्ति को आंखों का मुफ्त आपरेशन किया गया।
जिससे समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के द्वारा भरपूर लाभ उठाया। कई भूमिहीन लोगो को जमीन देकर बसाया गया।
सामाजिक कार्य क्षेत्र में जमुना लाल पुरस्कार से सम्मानित किए गए। मैं भी एक राजनीतिक के रूप में नही उन्हें गांधीवादी नेता के रूप में मिलते थे, तथा वो अपने जीवन का किये हुये, कृतग को सुनते थे।
मैं उनके निधन से मेरा व्यक्तिगत क्षति है। जिसका भरपाई करना मुश्किल है, ऐसे महान व्यक्ति को निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके प्रशंसक को इस दुख सहने के क्षमता प्रदान करे।
उनके निधन पर दुख प्रकट करने वालों में ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर, अशोक भारती, दीपक पांडेय, प्रमोद चौधरी, सुरेंद्र कुमार यादव, बबलू चंद्रवंशी इत्यादि थे।
➖AnjNewsMedia