Latest News | Gaya News | {Ramnavami की पूरी तैयारी}- AnjNewsMedia

रामभक्त निकालेंगे शोभा यात्रा

Latest News | Gaya News | {Ramnavami की पूरी तैयारी}- AnjNewsMedia
रामभक्तों ने की रामनवमी की तैयारी की बैठक
Advertisement

गया : रामनवमी सेन्ट्रल पूजा समिति द्वारा बैठकर आयोजित की  गई। 

इस बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष बड़े पैमाने पर देश के विभिन्न राज्यों से आये रामभक्त कलाकार इस शोभा यात्रा में शामिल होगें। जो सनातन संस्कृति कला से लोगों का मन मोहित करेगे। 

इस वर्ष गयाजी का शोभा यात्रा भव्य बनाने के लिए झंडा समितियों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। सभी ने शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए हर घर भगवा झंडा दे कर आमंत्रण देने कि तैयारी की है। 

इस शोभा यात्रा के रूट का भी जल्द निरीक्षण समिति द्वारा किया जायेगा। सेन्ट्रल कमिटि के सभी सदस्यों को हर नगर में जा कर बैठक करने का भी निर्देश दिया गया है।

कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि इस वर्ष का शोभा यात्रा का आयोजन भव्य होगा आने वाला वर्ष 2024 हम सभी राम भक्तों को लिए एक सुनहरा वर्ष होगा, सभी गया वासियों को इस शोभा यात्रा में शामिल हो कर इस यात्रा को भव्य बनायेंगे। पूरा शहर जय श्रीराम के झंडे से सजाया जायेगा।

वही सूरज सिंह ने कहा कि झंडा समिति के सदस्यों ने कहा कि 30 मार्च कि तारीख का रामनवमी का शोभा यात्रा भारत का सबसे भव्य यात्रा होगा। 

सभी राम भक्त पारंपरिक पोशाक में यात्रा मे शामिल होंगे। राम भक्तों को अखाड़ा सिखाने के लिए सेन्ट्रल कमिटि भी तैयारी की है।

झंडा समिति को निर्देश दिया गया है कि वो अपने क्षेत्र में शोभा यात्रा को भव्य रूप देने के लिए चौक- चौराहे पर भगवा झंडा लगाया जाए। अगली बैठक अगले रविवार को आयोजित की जायेगी।

मौके पर कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कौशलेन्द्र नारायण, मुक्तमणी, हिमांशु, सीमा सिन्हा, नवीन, नीतीन कुमार, मनीष सिंह, शशि, रोहित, पंकज, संतोष पाठक, मुन्ना, राजु, शुभमहिन्दू, छोटू बारीक, अभिषेक, धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!