LJPR Bihar- Lok Janshakti Party- RamVilas Ka Bihar Bachao Yatra : सुप्रीमो चिराग एवं युवानेता चिंटूभईया चले बिहार बदलने

 

लोजपा- रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने किया ऐलान 

लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास का बिहार बचाओ यात्रा

गया : लोजपा- रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने किया ऐलान बिहार बचने का

Advertisement
। बिहार को बदलने के लिए यात्रा की शुरुआत नवादा जिले से आगामी 11 अप्रैल 2022 से होगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। यह यात्रा नवादा जिले से प्रारंभ होगा और विभिन्न ज़िलों से गुजरते हुए पटना पहुंचेगा।

LJPR Bihar- Lok Janshakti Party- RamVilas Ka Bihar Bachao Yatra : सुप्रीमो चिराग एवं युवानेता चिंटूभईया चले बिहार बदलने, AnjNewsMedia
सांसद सह लोजपा- रामविलास के
सुप्रीमो चिराग पासवान

इसी कड़ी में यह यात्रा गया जिले से होते हुए जहानाबाद जाएगा और फिर यात्रा का अंतिम पड़ाव पटना में होगा। और वहां विशाल सभा में तब्दील हो जाएगी। ऐसी योजना है। इसी कड़ी में शेखोदेऊरा आश्रम से जेपी के शक्तिशाली आंदोलन भूमि का पावन मिट्टी लिया जायेगा तथा इसी दौरान बिहार केशरी श्रीबाबू यानि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के पावन जन्मभूमि से पवित्र मिट्टी ली जाएगी। उस पावन- पवित्र मिट्टी से बिहार में बदलाव की नींव रखी जाएगी।

ऐसी चट्टानी एकता की योजना सांसद सह LJPR के सुप्रीमो चिराग पासवान और जहानाबाद के पूर्व सांसद सह LJPR के वरीय नेता डॉक्टर अरुण कुमार का है। और इस विशेष कार्य में पूरी तन्मयता के साथ भिड़े हुए हैं LJPR के युवानेता संघर्ष पुरूष सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चितरंजन कुमार चिंटूभईया। 

जाहिर हो आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। संविधान बचाओ बिहार बचाओ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए LJPR के नेतागण जुटे हुए हैं।

पूर्व सांसद सह LJPR के वरीय नेता डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास को बिहार में मजबूती प्रदान करना लक्ष्य है। पार्टी को और भी ताकतवर बनाया जाएगा। जिसके लिए लोजपाई- रामविलास चट्टानी एकता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा बिहार में महा जंगलराज है। उन्होंने आगे कहा विकास चौपट है, शिक्षा बदहाल है। ऐसे में, बिहार में सत्ता परिवर्तन बेहद जरुरी है तभी बिहार की प्रगति होगी।  

 

LJPR Bihar- Lok Janshakti Party- RamVilas Ka Bihar Bachao Yatra : सुप्रीमो चिराग एवं युवानेता चिंटूभईया चले बिहार बदलने, AnjNewsMedia
LJPR के युवा नेता सह वजीरगंज विधानसभा के
पूर्व प्रत्याशी चितरंजन कुमार चिंटूभईया

LJPR के युवा नेता सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चितरंजन कुमार चिंटूभईया ने कहा बिहार को बदल कर ही दम लेंगे। इसके लिए हम और हमारी पार्टी संकल्पित है। उन्होंने कहा बिहार की जो दशा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। यहां सुशासन नहीं,

महा जंगलराज कायम है। उसे उखाड़ फेंकना है। यहां ना शिक्षा की अच्छी व्यवस्था है, ना रोजगार की कोई ठोस इंतजाम है। प्रदेश में उद्योग धंधा नदारद है, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, वे विवश हो कर दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। ऐसी निकम्मी सरकार है। नीतीश सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है। जनता इस बात को समझ रही है। सत्ता परिवर्त्तन हमारी पार्टी की लक्ष्य है। आगे चिंटूभईया ने कहा ऐसी उत्थान विहीन सरकार को उखाड़ फेंक कर ही दम मारेंगे। लोजपाई- रामविलास के कार्यकर्तागण इस बार बिल्कुल पर्वत की तरह एकजुट हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!